टेंपो की टक्कर से वृद्ध की मौत, टेंपो जब्त

तेज रफ्तार लगातार जानलेवा बना हुआ है. इसी क्रम में शनिवार रात की नगर के शास्त्रीनगर चौक पर 60 वर्षीय ताराचंद्र मल्लाह को तेज रफ्तार टेंपो चालक ने ठोकर मार कर गंभीर रूप से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
बगहा. तेज रफ्तार लगातार जानलेवा बना हुआ है. इसी क्रम में शनिवार रात की नगर के शास्त्रीनगर चौक पर 60 वर्षीय ताराचंद्र मल्लाह को तेज रफ्तार टेंपो चालक ने ठोकर मार कर गंभीर रूप से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों ने टेंपो और गांधीनगर निवासी चालक राजेश साह को पकड़कर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के क्रम में घायल की मौत हो गयी. वही रविवार की सुबह मृतक के पुत्र संजय साहनी, विजय साहनी व स्थानीय राजेश कुमार, बल्लू साहनी, राजू यादव आदि पोस्टमार्टम के लिए आए और आक्रोश जताते हुए कहा कि प्रशासन दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ मुआवजा दिलाए. इस बाबत नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है. टेंपो जब्त किया गया है. परिजन को ट्रैफिक थाना में आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि अब रोड दुर्घटना में यातायात थाना में ही प्राथमिकी दर्ज कराने का प्रावधान है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




