चकिया से आईं नई सीडीपीओ श्वेता ने संभाली जिम्मेदारी, विदाई समारोह में भावुक हुआ आईसीडीएस परिवार
योगदान कर कार्यभार ग्रहण करतीं नये सीडीपीओ श्वेता
मझौलिया प्रखंड के आईसीडीएस कार्यालय में नई बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता ने मंगलवार को विधिवत योगदान देकर कार्यभार संभाल लिया है. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने आईसीडीएस से जुड़ी योजनाओं और कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की बात कही. निवर्तमान सीडीपीओ को भावभीनी विदाई दी गई.
Majhaulia News: मझौलिया प्रखंड के आईसीडीएस कार्यालय में नई बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) श्वेता ने मंगलवार को विधिवत योगदान देकर कार्यभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने आईसीडीएस से जुड़ी योजनाओं और कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की बात कही.
उन्होंने बताया कि इससे पहले उनकी तैनाती पूर्वी चंपारण के चकिया में थी.
आईसीडीएस कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई
नई सीडीपीओ के योगदान के साथ ही आईसीडीएस कार्यालय में आयोजित एक समारोह में निवर्तमान सीडीपीओ को भावभीनी विदाई दी गई.
समारोह के दौरान पर्यवेक्षिकाओं ने उनके कार्यकाल की सराहना की और उनके उल्लेखनीय कार्यों को याद किया. विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया.
विदाई गीत से भावुक हुआ माहौल
विदाई समारोह की अध्यक्षता प्रधान सहायक विजय कुमार ने की.
इस अवसर पर रीता कुमारी, गीता कुमारी और रुचि कुमारी ने विदाई गीत प्रस्तुत किया, जिससे समारोह का माहौल भावुक हो उठा.
कई अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद
कार्यक्रम में कार्यपालक सहायक निर्मल कुमार, प्रखंड समन्वयक नवीन कुमार के अलावा एलएस रंजना कुमारी, किरण कुमारी, जया कुमारी, पूजा कुमारी सहित आईसीडीएस विभाग के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए