434 छात्रों के लिए सिर्फ 9 कमरे, सुविधाओं के अभाव में चल रही पढ़ाई
उपेक्षा का शिकार बुनियादी विधालय
बेतिया के तेलुआ स्थित बुनियादी विद्यालय में सुविधाओं का भारी अभाव है. 434 छात्र-छात्राओं के लिए मात्र नौ कमरे हैं, और अतिक्रमण के कारण चारदीवारी की भी कमी है. बारिश में मध्याह्न भोजन बनाने में भी हो रही है दिक्कत.
Bettiah News: प्रखंड के दक्षिण तेलुआ स्थित विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र वरीय बुनियादी विद्यालय में विभागीय उपेक्षा के कारण छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई करनी पड़ रही है. विद्यालय में 434 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन उनके लिए केवल नौ कमरे उपलब्ध हैं. करीब पांच एकड़ भूमि होने के बावजूद चारदीवारी नहीं होने से अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है.
आपके शहर में
Nautan News: चारदीवारी नहीं होने से बढ़ रहा अतिक्रमण
विद्यालय प्रशासन के अनुसार चारदीवारी के अभाव में असामाजिक तत्व कई बार मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का सामान चोरी कर चुके हैं. इससे विद्यालय प्रबंधन को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि भूमि की पैमाइश और चारदीवारी निर्माण नहीं होने से अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे शिक्षकों में भी असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.
किचन शेड नहीं, बारिश में एमडीएम बनाने में दिक्कत
विद्यालय में किचन शेड नहीं होने से बारिश के दिनों में रसोइयों को मध्याह्न भोजन तैयार करने में कठिनाई होती है. प्रधानाध्यापक मुकेश मणि द्विवेदी ने बताया कि पुराने किचन शेड के जर्जर होने के बाद कई बार नए निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली है.
जल्द सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेयाज अहमद ने बताया कि विद्यालय की सभी समस्याओं से वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में जल्द कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: बेतिया पॉलिटेक्निक की बड़ी उपलब्धि, मैकेनिकल इंजीनियरिंग को मिला NBA एक्रेडिटेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए