घर का कमाने वाला नहीं रहा, परिवार पर टूटा आर्थिक संकट, विधायक विनय बिहारी ने मदद का दिया भरोसा

Updated:
विज्ञापन

मृतक राजू के परिजनों से मिलते विधायक विनय बिहारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुणे में टेंट सेटिंग के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में योगापट्टी के हथिया गांव निवासी राजू कुमार की जान चली गई. इस दुखद घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. भाजपा विधायक विनय बिहारी ने सोमवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

West Champaran News: योगापट्टी के हथिया गांव निवासी राजू कुमार की पुणे में टेंट सेटिंग के दौरान हुए हादसे में मौत के बाद सोमवार को भाजपा विधायक विनय बिहारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. विधायक ने कहा कि पात्रता के आधार पर परिवार को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

विज्ञापन

पुणे में टेंट सेटिंग के दौरान हुआ था हादसा

परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय शेषनाथ प्रसाद के बड़े पुत्र राजू कुमार पुणे में हैंगर टांगने और टेंट सेटिंग का काम करते थे. शुक्रवार की शाम करीब छह बजे टेंट लगाने के दौरान अचानक एक भारी स्पीकर गिर गया. हादसे में राजू कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी.

गांव में खबर पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम

हादसे की सूचना गांव पहुंचते ही राजू कुमार के परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी उमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के लिए राजू की मौत बड़ा झटका है, क्योंकि वह घर के भरण-पोषण का मुख्य सहारा थे. उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गयी है.

तीन बच्चों को पीछे छोड़ गए राजू कुमार

मृतक राजू कुमार अपने पीछे पुत्र विवेक कुमार, अंकित कुमार और पुत्री पुष्पा कुमारी को छोड़ गए हैं. परिवार के लोगों का कहना है कि राजू की कमाई से ही घर का खर्च चलता था. उनकी असामयिक मौत के बाद बच्चों की पढ़ाई और परिवार के दैनिक खर्च को लेकर भी चिंता बढ़ गयी है.

विधायक ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का दिया भरोसा

पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान विधायक विनय बिहारी ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि पात्रता के आधार पर परिवार को कबीर योजना, पेंशन, लेबर कार्ड अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में पहल की जाएगी.

प्रशासन से जल्द सहायता की मांग

वहीं नगर उपाध्यक्ष चुन्नी सिंह के पति चन्द्रभान सिंह ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गयी है. ऐसे में सरकारी स्तर से समय पर सहायता मिलने से परिजनों को राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: चीनी मिलें खुलने से पहले गन्ने का भाव तय करने की मांग, 650 रुपये क्विंटल के लिए किसानों का धरना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन