अपने ही घर से रुपये उड़ाए, फिर रची कहानी, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम चंपारण में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक मां ने अपने ही बेटे पर घर से करीब डेढ़ लाख रुपये चुराने का आरोप लगाया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे 51,850 रुपये भी बरामद किए हैं.

विज्ञापन

West Champaran News: मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में घर से करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जांच के दौरान दोनों के पास से चोरी की रकम में से 51,850 रुपये बरामद किए हैं. पुलिस अब शेष रकम और घटना के पीछे की पूरी साजिश की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Mainatand News: मां ने अपने ही बेटे पर लगाया चोरी का आरोप

बताया जाता है कि घटना के बाद नाबालिग की मां रुना देवी ने मैनाटांड़ थाना में आवेदन देकर घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी होने की शिकायत की थी. आवेदन में उन्होंने अपने ही पुत्र पर उसके दोस्त के साथ मिलकर रुपये चोरी करने का आरोप लगाया.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

पूछताछ के बाद नाबालिग और दोस्त पर गहराया संदेह

जांच के दौरान पुलिस को नाबालिग और उसके दोस्त कुंदन कुमार पर संदेह हुआ. इसके बाद दोनों से पूछताछ की गई. पुलिस की छानबीन में कुंदन कुमार के पास भी चोरी की रकम से जुड़े सुराग मिले.

दोनों के पास से 51,850 रुपये बरामद

पुलिस के अनुसार जांच के क्रम में नाबालिग और सिकंदर दास के पुत्र कुंदन कुमार के पास से कुल 51,850 रुपये बरामद किए गए. रकम बरामद होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

शेष रकम और घटना की साजिश की जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की बाकी रकम कहां है. साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ मिलकर घटना को दूसरा रूप देने और परिवार को गुमराह करने का किस तरह प्रयास किया.

न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजे गए दोनों

मैनाटांड़ थानाध्यक्ष बब्लू यादव ने बताया कि रुना देवी के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की गई. जांच के दौरान नाबालिग और उसके दोस्त के पास से 51,850 रुपये बरामद हुए. दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में पताही एयरपोर्ट का निर्माण शुरू, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा- वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन