ट्रैक्टर चला रहे थे दुखन यादव, अचानक बंदर ने किया हमला, बाह का मांस निकलने से मची अफरातफरी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम चंपारण के नवलपुर में ट्रैक्टर चला रहे दुखन यादव पर एक बंदर ने अचानक हमला कर दिया. हमले में उनकी बांह बुरी तरह घायल हो गई और मांस निकल गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर किया गया है.

विज्ञापन

West Champaran News: नवलपुर थाना क्षेत्र के चंद्रहा रूपवलिया गांव में सोमवार को ट्रैक्टर चला रहे 40 वर्षीय व्यक्ति पर अचानक बंदर ने हमला कर दिया. बंदर के काटने से उसकी बाह में गंभीर चोट लग गई और मांस निकल गया. घायल दुखन यादव को परिजनों ने तत्काल योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Nawalpur News: ट्रैक्टर चलाते समय बंदर ने किया हमला

चंद्रहा रूपवलिया गांव निवासी दुखन यादव, पिता राजेंद्र यादव, ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहे थे. इसी दौरान अचानक बंदर ने उन पर हमला कर दिया और उनकी बाह को काट लिया. हमले में बाह पर गंभीर चोट आने के साथ मांस निकल गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए.

गंभीर हालत में योगापट्टी सीएचसी पहुंचाया गया

घटना के बाद परिजन घायल दुखन यादव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सक डॉ. शाहिद एकबाल ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

उपचार के दौरान उनकी हालत चिंताजनक बनी रही. बताया गया कि घायल व्यक्ति बार-बार बेहोश हो रहा था.

जीएमसीएच बेतिया किया गया रेफर

घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे आगे के उपचार के लिए बेतिया लेकर रवाना हुए.

बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

घटना के बाद चंद्रहा रूपवलिया और आसपास के गांवों में बंदरों के आतंक को लेकर चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

वन विभाग और प्रशासन से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि बंदरों की बढ़ती संख्या के कारण भविष्य में भी इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए समय रहते प्रभावी कदम उठाना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: चूहा पकड़ने के लिए लगाया था पिंजरा, उसमें फंस गया जहरीला कोबरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन