मसान नदी उफान पर, आधा दर्जन गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूटा

Updated:
विज्ञापन

मसान नदी का बढ़ा जलस्तर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

kk pp

विज्ञापन

मसान नदी उफान पर, आधा दर्जन गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूटा फोटो: उफनाई मसान नदी एवं बाधित सड़क संपर्क रामनगर प्रखंड में बीते 24 घंटे से रुक रुककर जारी तेज बारिश के कारण मसान नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. इससे आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से बाधित है. जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी के कारण लोग ऊंची जगहों के तलाश रहे है. नदी में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने से उत्तरांचल क्षेत्र के पथरी, बलुआ, डुमरी, सिंगाई सहित करीब आधा दर्जन गांवों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है. सड़क संपर्क टूटने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों, इलाज, बच्चों की पढ़ाई तथा आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आवागमन ठप होने के कारण लोग नदी का जलस्तर घटने का इंतजार करने को विवश हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष बरसात के मौसम में मसान नदी का जलस्तर बढ़ते ही यही स्थिति उत्पन्न हो जाती है. सबसे अधिक परेशानी मरीजों, स्कूली बच्चों, किसानों और दैनिक जरूरतों के लिए प्रखंड मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को होती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए तथा बरसात के दौरान सुरक्षित आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि हर साल होने वाली इस परेशानी से लोगों को राहत मिल सके. हालांकि वर्षा रुकने के बाद जलस्तर में अब धीरे धीरे गिरावट शुरू हो गई है. जिससे तेजी से कटाव का खतरा बढ़ा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन