बेतिया में बिजली चोरी का नया तरीका पकड़ाया, स्मार्ट मीटर बाईपास कर रहे थे 8 उपभोक्ता

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया में बिजली चोरी के खिलाफ एसटीएफ का अभियान जारी है. आईटीआई कॉलोनी में 8 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है. स्मार्ट मीटर बाईपास और टोका फंसाकर बिजली इस्तेमाल करने वालों पर 2,06,559 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एसटीएफ ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आठ उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा शहरी-2 के कनीय अभियंता दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने आईटीआई कॉलोनी के अलग-अलग इलाकों में जांच की. इस दौरान बिजली चोरी के मामलों में कुल 2,06,559 रुपये का आर्थिक नुकसान आकलित करते हुए जुर्माना लगाया गया. सभी आरोपियों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

आईटीआई कॉलोनी में बिजली चोरी को लेकर हुई छापेमारी

बिजली चोरी की सूचना और जांच के क्रम में एसटीएफ की टीम ने आईटीआई कॉलोनी के बुद्धा कॉलोनी और जय प्रकाश नगर में छापेमारी की. जांच के दौरान अलग-अलग उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन और मीटर की स्थिति की जांच की गयी. टीम ने बिजली चोरी में इस्तेमाल किये जा रहे सर्विस तारों को भी जब्त किया.

स्मार्ट मीटर बाईपास के कई मामले मिले

बुद्धा कॉलोनी में सपना कुमारी के यहां स्मार्ट मीटर बाईपास और 1798 वाट भार से संबंधित मामला पाया गया. इसी तरह भूषण यादव, सरोज देवी और संगीता देवी पर भी स्मार्ट मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करने का आरोप लगाया गया. इन मामलों में क्रमशः 22,301 रुपये, 26,186 रुपये और 9,145 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

टोका फंसाकर बिजली लेने का भी मामला सामने आया

बुद्धा कॉलोनी में ही अमन यादव के यहां बिना वैध कनेक्शन टोका फंसाकर बिजली का उपयोग किये जाने का मामला सामने आया. विभाग की ओर से इस मामले में 10,636 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जांच दल ने चोरी में इस्तेमाल सर्विस तार को जब्त कर लिया.

जय प्रकाश नगर में भी मीटर बाईपास की जांच

जय प्रकाश नगर में भी बिजली चोरी के मामले सामने आये. विभाग के अनुसार जोखन प्रसाद पर मीटर बाईपास के मामले में 22,756 रुपये, ध्रुव नारायण प्रसाद पर 14,254 रुपये और अमरदीप कुमार पर मीटर बाईपास के मामले में 61,082 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

बिजली चोरी से कंपनी को आर्थिक नुकसान का आरोप

विभाग के अनुसार बिजली चोरी के कारण विद्युत कंपनी को कुल 2,06,559 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. सभी मामलों में मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गयी है. विभाग की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ लगातार जांच और छापेमारी अभियान चलाने की बात कही गयी है.

कंपाउंडिंग चार्ज अलग से जोड़ा जाएगा

कनीय अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि लगाए गये जुर्माने के अलावा नियमानुसार कंपाउंडिंग चार्ज भी अलग से जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग की ओर से सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा. उपभोक्ताओं को वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने की अपील की गयी है.


ये भी पढ़ें: बहू के स्वागत की तैयारी थी, ससुराल से आया बेटे का शव, शिवम की मौत पर पिता ने जताई हत्या की आशंका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन