बहू के स्वागत की तैयारी थी, ससुराल से आया बेटे का शव, शिवम की मौत पर पिता ने जताई हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिस घर में बहू के स्वागत की खुशियां थीं, वहां बेटे शिवम की संदिग्ध मौत की खबर से मातम छा गया. परिवार का दावा है कि यह साधारण मौत नहीं, बल्कि हत्या का मामला है. पिता ने दर्ज कराई FIR, पुलिस कर रही है गहन जांच.

विज्ञापन

Bagaha News: भैरोगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी इंजीनियर मणिकांत राय के 31 वर्षीय पुत्र शिवम की पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. जिस परिवार में बहू के स्वागत की तैयारी चल रही थी, वहां बेटे का शव पहुंचने के बाद कोहराम मच गया. घटना के 12 दिन बाद श्राद्ध कर्म भी संपन्न हो चुका है, लेकिन परिवार अब भी इस सदमे से उबर नहीं पाया है. मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

विज्ञापन

पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था शिवम

परिजनों के अनुसार शिवम ने बीटेक करने के बाद मुंबई में कंस्ट्रक्शन कंपनी का कारोबार शुरू किया था. करीब दो वर्ष पहले उसकी शादी चिरैया थाना क्षेत्र के खड़तरी गांव में हुई थी. शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव उत्पन्न हो गया था. पत्नी के मायके जाने के बाद वह लंबे समय तक वापस नहीं लौटी थी. रिश्ते को सुधारने के प्रयास में आपसी सहमति के बाद शिवम 16 अगस्त को पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था.

22 अगस्त को ससुराल में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

शिवम की 22 अगस्त को ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. ससुराल पक्ष की ओर से परिजनों को बताया गया कि इनवर्टर का करंट लगने से उसकी मौत हुई है. हालांकि, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के पिता ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए मामले की गहन जांच की मांग की.

पिता ने प्राथमिकी में जताई हत्या की आशंका

मृतक के पिता मणिकांत राय ने चिरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कांड संख्या 495/26 के तहत बीएनएस की धारा 108/238(ए)/351(2) एवं 3(5) में मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में वैवाहिक विवाद, कथित दुर्व्यवहार, अपमान, धमकी और उत्पीड़न का उल्लेख करते हुए शिवम की मौत की गहराई से जांच कराने की मांग की गयी है.

हत्या, आत्महत्या के लिए उकसाने और साक्ष्य छिपाने की आशंका

मृतक के पिता ने प्राथमिकी में हत्या, आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी देकर दबाव बनाने और साक्ष्य छिपाने की आशंका जतायी है. उनका कहना है कि शिवम की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

पुलिस बोली, सभी बिंदुओं पर हो रही है जांच

अनुसंधानक सह चिरैया थाना के अपर थानाध्यक्ष मधुकर कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से सूक्ष्मता से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा. पुलिस फिलहाल मौत के कारण और प्राथमिकी में लगाये गये आरोपों से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, शटरिंग खोलने उतरे जीजा-साले की दम घुटने से गयी जान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन