सड़क हादसे में दरोगा की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

Updated at : 09 Mar 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में दरोगा की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

नेपाल सीमावर्ती मैनाटांड़ प्रखंड के भंगहा थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर रवि कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई है.

विज्ञापन

मैनाटांड़/ इनरवा. नेपाल सीमावर्ती मैनाटांड़ प्रखंड के भंगहा थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर रवि कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई है. घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर गोरौल थाना के गोरौल चौक के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार बुलेट बाइक डिवाइडर से टकरा गई. इस टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई. जिससे बुलेट बाइक पर सवार सब इंस्पेक्टर रवि कुमार (30) की मौत हो गई. मृतक रवि कुमार मूल रूप से नालंदा जिले के हिलसा चिकसौरा थाना अंतर्गत ग्राम महेशपुर डीह के रहने वाले थे. 2019 बैच में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे. इधर भंगहा थानाध्यक्ष दीपक प्रसाद ने बताया कि रवि कुमार नवंबर वर्ष 2024 में बेतिया जिला की भंगहा थाने में पदस्थापित हुए थे. बताया जाता है कि तीन मार्च को छुट्टी लेकर अपने घर ग्राम महेशपुर डीह गये थे. उनकी मौत से पूरे पुलिस विभाग और भंगहा थाना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं मौत की सूचना पाकर परिवार वाले हाजीपुर के सदर अस्पताल पहुंचे हैं. जहां पर मां सुषमा देवी, बड़ा भाई सुजीत कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है. मां बार-बार बेहोश हो जा रही है. मां सुषमा देवी ने बताया कि पिता देवेंद्र प्रसाद अशोक 10 वर्ष पूर्व मुझे अकेला छोड़कर चले गए थे. आज मेरा बेटा रवि कुमार भी मुझे हमेशा के लिए अकेला छोड़कर चला गया. रवि कुमार के परिवार में माता सुषमा देवी के साथ बड़े भाई सुजीत कुमार और उनकी दो बहने हैं. दोनों बहनों की शादी हो गई है जबकि बड़े भाई सुजीत कुमार भी अविवाहित ही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन