भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, एसपी ने एसएसबी के साथ किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन
India Nepal Border Security

बगहा पुलिस अधीक्षक और सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

India Nepal Border Security: बगहा में एसपी राजेश कुमार ने एसएसबी के अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल सीमा का संयुक्त निरीक्षण किया. सीमा सुरक्षा, गश्ती और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

India Nepal Border Security: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शुक्रवार को 21वीं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों के साथ वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों का संयुक्त निरीक्षण किया. इस दौरान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था, गश्ती और आवागमन की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया.

निरीक्षण के दौरान एसपी ने सीमा पर तैनात पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों के साथ सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की. उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 जुलाई से आवेदन, जानें जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

संयुक्त निरीक्षण के दौरान सीमा क्षेत्र में चल रही सुरक्षा व्यवस्था, नियमित गश्ती और निगरानी प्रणाली का आकलन किया गया. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सीमा पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए.

एसपी ने कहा कि सीमा क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी चुनौती का समय रहते प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके.

पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे. एसपी ने सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नियमित गश्ती अभियान को और प्रभावी बनाने तथा सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर सहित पूरे देश में E-Rickshaw बीच सड़क पर क्यों हो रहे हैं बंद? जानिए इसके पीछे की पूरी सच्चाई

सीमा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

एसपी राजेश कुमार ने कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों, तस्करी और संदिग्ध आवागमन पर लगातार नजर रखी जा रही है.

उन्होंने कहा कि पुलिस जिला बगहा और एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से सीमा सुरक्षा को लगातार मजबूत किया जा रहा है. भविष्य में भी सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: मोबाइल टावर लगाने की प्रक्रिया तेज, लंबित आवेदनों का निपटारा 30 सितंबर तक अनिवार्य

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन