मेले में मंगेतर से मिलकर लौटी सोनी की घर में फंदे से लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिकारपुर थाना के बुढ़वा चंपापुर गांव में बुधवार की शाम सोनी कुमारी (19) की फंदे से लटकी लाश उसके घर से बरामद की गयी.

विज्ञापन

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना के बुढ़वा चंपापुर गांव में बुधवार की शाम सोनी कुमारी (19) की फंदे से लटकी लाश उसके घर से बरामद की गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार को सोनी के परिजनों व रिश्तेदारों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में उसके शव को उसके परिजनों को सौंप दिया. मृतका के रिश्ते के चाचा राजू कुमार साह और मामा भसुरारी पोखरिया निवासी शत्रुघ्न साह ने बताया कि सोनी की शादी दो साल पहले मैनाटांड़ गांव में नागा साह के बेटे अमरेंद्र साह से तय हुई थी. लड़की वालों की तरफ से उसे बाइक भी दे दिया गया था. दहेज में तीन लाख रुपये भी लड़के वालों ने ले लिया था. बुधवार को बुढ़वा चंपापुर गांव में मेला लगा हुआ था. उस मेले में उसका होने वाला पति अमरेंद्र साह आया हुआ था. मेले में उससे मुलाकात हुई. दोनों रिश्तेदारों का आरोप था कि मंगेतर से बातचीत के बाद ही वह युवती घर पहुंची और साड़ी का फंदा बनाकर घर में लटक गई और आत्महत्या कर ली. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस युवती की मोबाइल जब्त कर ली है. प्रशिक्षु डीएसपी डॉ सपना रानी ने बताया कि पोस्टमार्टम करा दिया गया है. परिजनों की ओर से अब तक कोई आवेदन नही मिला है. आवेदन मिलने के बाद ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन