मगरमच्छ के हमले में युवती घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Oct 2024 10:14 PM
एक मगरमच्छ ने उक्त युवती पर हमला कर उसके हाथ को बुरी तरह से जख्मी कर दिया.
वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर और गोनौली वन क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाकों में इन दिनों मगरमच्छ की चहलकदमी काफी तेज हो चली है. बताते चलें कि विगत कुछ दिनों में मगरमच्छ ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है. इसी क्रम में गुरुवार की दोपहर वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के संतपुर सोहरिया पंचायत के सोहरिया निवासी सुगंधा कुमारी पिता हीरालाल मुसहर उम्र लगभग 16 वर्ष त्रिवेणी कैनाल में मछली पकड़ने गई थी. इसी दौरान एक मगरमच्छ ने उक्त युवती पर हमला कर उसके हाथ को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाज पर आस-पास के लोगों के द्वारा शोर शराबा और डंडे लाठी को पटक कर आवाज करने के बाद मगरमच्छ युवती के हाथ को छोड़ कैनाल में जा घुसा. आनन फानन में परिजनों और ग्रामीणों की सहयोग से घायल युवती को हरनाटांड स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां समाचार प्रेषण तक उपचार जारी है. इस बाबत गोनौली रेंजर राजकुमार पासवान से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी ऐसी सूचना प्राप्त नहीं हुई है. सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










