डीपीओ के औचक निरीक्षण में विपिन प्लस टू स्कूल से हाज़िरी लगा कर गायब मिलीं चार शिक्षिकाएं निलंबित

Updated:
विज्ञापन
डीपीओ के औचक निरीक्षण में विपिन प्लस टू स्कूल से हाज़िरी लगा कर गायब मिलीं चार शिक्षिकाएं निलंबित

जिला शिक्षा कार्यालय के समीपवर्ती पीएमश्री विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चार विशिष्ट शिक्षिकाओं को माध्यमिक एवं समग्र शिक्षा अभियान की डीपीओ गार्गी कुमारी के अपराह्न एक बजे औचक निरीक्षण में हाजिरी बनाकर विद्यालय से गायब पाया गया है.

विज्ञापन

बेतिया. जिला शिक्षा कार्यालय के समीपवर्ती पीएमश्री विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चार विशिष्ट शिक्षिकाओं को माध्यमिक एवं समग्र शिक्षा अभियान की डीपीओ गार्गी कुमारी के अपराह्न एक बजे औचक निरीक्षण में हाजिरी बनाकर विद्यालय से गायब पाया गया है. वहीं अन्य उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को भी आपस में गप मारते पाया गया है. ऐसा पाए जाने के मामले में प्राप्त प्रतिवेदन और अनुशंसा के आलोक में जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है. हाजिरी बना गायब हुईं चारों शिक्षिकाओं को डीइओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं प्रधानाध्यापक सहित सभी को अपने विद्यार्थियों के अनिवार्य शिक्षा जैसे मौलिक अधिकार के हनन का दोषी बताते हुए ऐसी स्वेच्छाचारिता, कर्तव्यहीनता आगे कभी भी पुनरावृत्ति नहीं करने की चेतावनी दी गई है. वही हाजिरी बना कर विद्यालय से गायब चार विशिष्ट शिक्षिकाओं यथा डॉ. सुमन सिंह,आबिदा असद,अमृता कुमारी और सोनम शर्मा पर निलंबन जैसी बड़ी कार्रवाई करते हुए चारों के निलंबन अवधि का मुख्यालय जिला में गंडक पार के या जिला मुख्यालय से सुदूरवर्ती स्कूलों को उनका डेली रिपोर्टिंग सेंटर बनाया गया है. इसकी जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में डॉ. सुमन सिंह का मुख्यालय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शेरहवा दोन, रामनगर, आबिदा असद का राज्य संपोषित राजेंद्र स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोबरहिया दोन, अमृता कुमारी का उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मलाही टोला, ठकराहा तथा सोनम शर्मा का मुख्यालय नदी घाटी योजना उच्च माध्यमिक विद्यालय, वाल्मीकि नगर, बगहा-02 निर्धारित किया गया है. डीइओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में प्रपत्र ””””क”””” की विभागीय भी प्रारंभ की जा रही है. इसके साथ ही डीइओ ने स्पष्ट किया है कि आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Satish Kumar

लेखक के बारे में

By Satish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन