साठी में स्कूल से घर नहीं लौटीं चार छात्राएं, देर रात पुलिस ने खोज निकाला, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Updated:
विज्ञापन

साठी थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साठी के परोरहा में चार छात्राओं के घर नहीं लौटने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. डायल 112 पर सूचना मिलते ही तलाश शुरू हुई और कुछ ही घंटों में चारों सकुशल मिल गईं. जानिए क्यों घर जाने के बजाय दूसरे घर में छिप गई थीं छात्राएं.

विज्ञापन

पश्चिम चंपारण न्यूज: साठी थाना क्षेत्र की परोरहा पंचायत के परोरहा गांव में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब चार छात्राओं के स्कूल से घर नहीं लौटने की सूचना पुलिस को मिली. रात करीब नौ बजे डायल 112 पर फोन कर बताया गया कि गांव की चार छात्राएं लापता हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी.

विज्ञापन


डायल 112 से थाने तक पहुंची सूचना, सक्रिय हुआ पूरा पुलिस महकमा

डायल 112 पर तैनात दारोगा रजीत कुमार भारद्वाज ने मामले की जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार को दी. प्रभारी थानाध्यक्ष ने तत्काल इसकी सूचना नरकटियागंज एसडीपीओ सह आईपीएस प्रसन्ना कुमार एमबी को दी. इसके बाद पुलिस टीम को छात्राओं की तलाश में लगाया गया. गश्ती दल में तैनात पीएसआइ समीर कुशवाहा, रोहित कुमार शाही और नरेश कुमार मांझी पुलिस टीम के साथ परोरहा गांव पहुंचे और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की.


IPS प्रसन्ना एमवी ने साठी थाने पहुंचकर संभाली मॉनिटरिंग

चार छात्राओं के एक साथ गायब होने की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया. इंस्पेक्टर नरकटियागंज के साथ पहुंचे एसडीपीओ प्रसन्ना कुमार एमवी ने साठी थाना पहुंचकर पूरे मामले की मॉनिटरिंग शुरू कर दी. पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश तेज कर दी.


खेलते-खेलते हो गई देर, डर के कारण दूसरे घर में छिप गईं

पुलिस की त्वरित कार्रवाई का असर रहा कि सूचना मिलने के करीब दो से तीन घंटे के भीतर चारों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया गया. पूछताछ में सामने आया कि खेलते-खेलते छात्राओं को देर हो गई थी. देर होने के बाद घर जाने में डर लगने पर वे किसी दूसरे घर में जाकर छिप गई थीं. बरामद छात्राओं में परोरहा गांव की दीक्षा कुमारी (10), जो पांचवीं कक्षा में पढ़ती है, रीता कुमारी, जो पहली कक्षा की छात्रा है, सृष्टि समेत एक अन्य छात्रा शामिल है. बताया गया कि एक छात्रा आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती है. सभी को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया.


एसडीपीओ बोले- सूचना मिलते ही शुरू की कार्रवाई

नरकटियागंज एसडीपीओ सह आईपीएस प्रसन्ना कुमार एमवी ने बताया कि चार छात्राओं के गुम होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो से तीन घंटे के अंदर सभी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. मामले में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन