उत्तर बिहार की रेल सुविधाओं को लेकर ZRUCC में उठी आवाज, वंदे भारत और नई ट्रेनों के ठहराव की मांग

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल पूर्व एमएलसी भीष्म साहनी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्तर बिहार की रेल समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदातृ समिति (ZRUCC) की बैठक में आवाज उठाई गई. वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में बदलाव, पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी और लंबित परियोजनाओं को गति देने की मांग की गई. यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

 Bagaha News: गोरखपुर में आयोजित क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदातृ समिति (ZRUCC) की महत्वपूर्ण बैठक में बिहार सरकार के प्रतिनिधि के रूप में भीष्म साहनी ने भाग लिया. बैठक में उन्होंने उत्तर बिहार, खासकर पश्चिम चंपारण और सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़ी रेल समस्याओं, यात्री सुविधाओं और लंबित रेल परियोजनाओं का मुद्दा पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया. उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के समय में बदलाव और रेल कनेक्टिविटी बेहतर करने की मांग रखी.

विज्ञापन

वंदे भारत के परिचालन समय में बदलाव की रखी मांग

भीष्म साहनी ने गोरखपुर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन समय में बदलाव की मांग की. उन्होंने कहा कि पटना से वापसी का समय शाम करीब पांच बजे किया जाता है, तो कोर्ट-कचहरी, सरकारी कार्यालय और अन्य जरूरी कार्यों से पटना जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. उन्होंने ऐसी समय-सारणी बनाने का सुझाव दिया, जिससे यात्री अगले दिन सुबह करीब 11 बजे तक पटना पहुंच सकें.

नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर की लेटलतीफी का उठाया मुद्दा

बैठक में नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन के लगातार तीन-चार घंटे विलंब से चलने की समस्या भी उठायी गयी. साहनी ने कहा कि इस ट्रेन से दैनिक यात्री, विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, व्यवसायी और मरीज बड़ी संख्या में सफर करते हैं. ऐसे में ट्रेन के लगातार विलंब से यात्रियों को परेशानी होती है. उन्होंने इसके परिचालन को समयबद्ध करने की मांग की.

छितौनी-तमकुही रेल परियोजना में तेजी पर जोर

भीष्म साहनी ने छितौनी-तमकुही रेल परियोजना को भी गति देने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी. सीमावर्ती क्षेत्रों को बेहतर रेल सुविधा से जोड़ने के लिए लंबित परियोजनाओं पर तेजी से काम करने की जरूरत है.

नई ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग

ZRUCC की बैठक में क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर नई ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा भी उठाया गया. साहनी ने कहा कि उत्तर बिहार में रेल यात्रियों की संख्या काफी अधिक है. इसलिए स्टेशनों पर जरूरी सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही प्रमुख ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया जाना चाहिए.

रेल प्रशासन ने भीष्म साहनी को किया सम्मानित

बैठक के दौरान गोरखपुर जोन के महाप्रबंधक ने भीष्म साहनी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं, गोरखपुर मंडल की ओर से उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया गया. साहनी ने कहा कि उठायी गयी मांगों पर सकारात्मक पहल होने से उत्तर बिहार की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लाखों यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: बेतिया में PM मोदी के जन्मदिन से भाजपा चलाएगी एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, स्वच्छता से सेवा ज्योति यात्रा तक होंगे कार्यक्रम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन