ePaper

नहाय खाय के साथ आज से चार दिनी छठ महापर्व शुरू

Updated at : 04 Nov 2024 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
नहाय खाय के साथ आज से चार दिनी छठ महापर्व शुरू

प्रकृति एवं सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज मंगलवार से शुरू हो रहा हैं.

विज्ञापन

बेतिया. प्रकृति एवं सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज मंगलवार से शुरू हो रहा हैं. धार्मिक विद्वानों के मुताबिक छठ पूजा का आरंभ कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से होता है तथा कार्तिक शुक्ल सप्तमी को इसका समापन होता हैं. प्रथम दिन मंगलवार को नहाय खाय के रूप में मनाया जाएगा. नहाय खाय के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी को खरना किया जाता हैं. पंचमी को दिनभर खरना का व्रत रखने वाले व्रती शाम के समय गुड़ से बनी खीर, रोटी और फल का सेवन प्रसाद के रूप में करेंगे. सुख, समृद्धि तथा मनोकामनाओं की पूर्ति का यह पर्व सभी जाति के लोग समान रूप से मनाते हैं. प्राचीन धार्मिक संदर्भ में यदि इस पर गौर करें तो पाएंगे कि छठ पूजा का आरंभ महाभारत काल के समय से देखा जा सकता हैं. षष्ठी देवी सूर्य देव की बहन हैं और उन्हीं को प्रसन्न करने के लिए भगवान सूर्य की आराधना की जाती हैं. तथा किसी भी नदी पोखर या पानी में खड़े होकर यह पूजा संपन्न की जाती हैं. साड़ी, सूट, चूड़ी व लहठी की मांग बढ़ी छठ को लेकर साड़ी की दुकानों के साथ साथ चूड़ी लहठी की दुकानों पर भी महिलाओं की अप्रत्याशित भीड़ देखी जा रही हैं. चूड़ी लहठी दुकानदारों ने बताया कि जयपुरी लहठी के साथ साथ कामदार शीशे वाली चूड़ी की मांग हैं. लाल बाजार स्थित बहुरानी शॉपी के प्रोपराइटर विवेक झुनझुनवाला ने बताया कि महिलाएं डोला सिल्क व कांजीवरम साड़ी ज्यादा पसंद कर रही हैं. वहीं युवतियां सूट, शरारा गरारा, क्राप टॉप व अफगानी सूट तथा बच्चों के लिए रेडिमेड किड्स वियर की खरीदारी की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि त्योहारी मौसम को देखते हुए बहुरानी शॉपी में रेडीमेड के साथ-साथ फैंसी और आकर्षक स्टॉक उपलब्ध हैं. महिलाओं और युवतियों की मांग के मुताबिक चिमकी, स्टोन व जरी वर्क वाले कपड़े, वन पीस कामदार सूट, लहंगा का भरपूर स्टॉक हैं. छठ पर्व से पूर्व बाजार में भीड़ से बेहाल रहे शहरवासी छठ पर्व की खरीदारी को लेकर शहर के बाजार में भीड़ के कारण शहरवासी बेहाल रहें. खासकर तीन लालटेन से लेकर लाल बाजार, सोआ बाबू चौक व मीना बाजार तक भीड़ के कारण वाहनों को रेंगना पड़ा. लोग पैदल आवागमन में भी परेशान दिखें. अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती नहीं होने और ई-रिक्शा, चार पहिया वाहनों के लिए इंट्री, नो इंट्री का प्रावधान नहीं होने के कारण बाजार में भीड़ की समस्या उत्पन्न हुई. शहर के बाजारों में खरीदारी को लेकर दुकानों के साथ ही बाइकों की बेतरतीब पार्किंग से महिला व पुरुष हलकान रहें. – छठ पूजा तिथि नहाय खाय : 5 नवंबर, मंगलवार खरना : 6 नवंबर, बुधवार संध्या अर्घ्य : 7 नवंबर, गुरुवार पारणा : 8 नवंबर, शुक्रवार – पंडाल बनने का काम आखिरी चरण में छठ को लेकर नगर के संतघाट, खिरिया घाट, उतरवारी पोखरा, सागर पोखरा, पथरी घाट, दुर्गा मंदिर घाट, ऑफिसर्स क्लब कोईरी टोला घाट, स्टेशन चौक पोखरा, हरिवाटिका पोखरा पर बनने वाले पंडाल का कार्य लगभग आखिरी दौर में हैं. सभी घाटों पर लाइटिंग व बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की जा रही हैं. सड़क से लेकर घाट तक रोशनी से चकाचक रहेंगे. व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा घाटों पर आतिशबाजी करने से मना किया गया हैं. साथ ही एनडीआरफ, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग की टीम, फायर फाइटिंग टीम व एंबुलेंस में मेडिकल टीम के साथ घाटों पर तैनात रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन