ePaper

दुष्कर्म के छह माह बाद प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

Updated at : 07 Jul 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के छह माह बाद प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सरेह में घास काटने गई किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है

विज्ञापन

बेतिया. श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सरेह में घास काटने गई किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना दो जनवरी की है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक किशोरी को बंदूक दिखाकर घटना का जिक्र करने पर जान मारने की धमकी दी थी. पीड़ित जब गर्भवती हो गई, तो मामला का पर्दाफाश हुआ. मामले में श्रीनगर पुलिस ने शनिवार को पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पीड़िता का मेडिकल जांच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 17 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस से बताया है कि करीब छह माह पहले दो जनवरी को वह पशुओं के लिए घास लेने सरेह में गई थी. इसी दौरान गांव के ही रविन कुमार आया और उसे पकड़ मुंह दबाकर दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद बंदूक दिखाकर बोला कि इसका जिक्र किसी से करोगी तो जान से मार दूंगा. डर कर पीड़िता इसकी चर्चा किसी से नहीं की. इसी बीच उसके पेट में बच्चा पलने लगा. तब परिजनों को इसकी जानकारी हुई. जानकारी होने पर परिजन पूछताछ करने आरोपित रबिन के घर गए तो वे लोग मारपीट करने पर उतारू हो गए. पीड़िता ने बताया है कि बिटंडी मुखिया, हरीलाल मुखिया, रामजीत मुखिया, विनोद मुखिया, तेरस मुखिया, धर्मेंद्र मुखिया, लक्ष्मण मुखिया, राजू मुखिया के डर के कारण वह और उसके घर वाले छिपकर रह रहे हैं. श्रीनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपितों के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है और मामले की जांच हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन