Bagaha: कार के गुप्त तहखाने से 68 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी तस्कर के साथ पुलिस | Prabhat Khabar Network

धनहा थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एक कार के गुप्त तहखाने से 68 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सीमा क्षेत्र में वाहनों की जांच बढ़ा रही है.

विज्ञापन

Bagaha News: धनहा थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध पुलिस ने गुरुवार की रात शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 68 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. शराब एक चार पहिया वाहन में बनाए गए गुप्त तहखाने में छिपाकर रखी गयी थी. पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

धनहा पुल चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान कार्रवाई

मद्यनिषेध बगहा प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात धनहा-रतवल गौतम बुद्ध सेतु के धनहा पुल चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी.

इसी दौरान संदेह के आधार पर एक चार पहिया वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गयी. जांच के दौरान वाहन में गुप्त रूप से बनाया गया एक तहखाना मिला. इसे खोलने पर उसमें छिपाकर रखी गयी करीब 68 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

गुप्त तहखाने में छिपाकर रखी थी शराब

पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया. पूछताछ में चालक ने अपना नाम उत्तर प्रदेश के तरबगंज थाना क्षेत्र निवासी अवध किशोर पांडेय बताया.

दूसरे आरोपित की पहचान सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है. तीसरी आरोपित एक महिला है, जो सीतामढ़ी जिले की रहने वाली बतायी गयी है.

शराब कहां से आयी, पुलिस कर रही जांच

मद्यनिषेध विभाग ने गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लायी गयी थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था.

मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में बगहा भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

सीमा क्षेत्र में बढ़ायी गयी वाहनों की जांच

मद्यनिषेध प्रभारी ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों की जांच बढ़ायी गयी है. शराब की तस्करी करने वाले लोगों और संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें

रक्षाबंधन पर पूर्व विधायक रिंकू सिंह ने बहन से बंधवाई राखी, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन