बेतिया में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 लोगों का सम्मान

Updated:
विज्ञापन

नृत्य प्रस्तुत करतीं स्थानीय कलाकार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया में बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने का जश्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर जिले के 38 उत्कृष्ट कर्मियों और उद्यमियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. डीएम तरनजोत सिंह ने सेवा और समर्पण पर जोर दिया.

विज्ञापन

Bettiah News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार की शाम गांधी सभागार, बड़ा रमना में सांस्कृतिक कार्यक्रम-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम तरनजोत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान की प्रस्तुति से हुई. इसके बाद अतिथियों का ट्री पॉट भेंट कर स्वागत किया गया.

38 कर्मियों और उद्यमियों को मिला सम्मान

समारोह के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान देने वाले 38 कर्मियों एवं उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

प्रशासन की ओर से उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज और जिले के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

कार्यक्रम में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं ने समूह गायन प्रस्तुत किया. वहीं असलम ने सूफी गायन और जयमाला ने ध्रुपद गायन से सभागार में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया.

डीएम ने सेवा और समर्पण पर दिया जोर

डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि सरकार के 100 दिनों में जिले में विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं.

उन्होंने कहा कि सेवा, संकल्प और समर्पण की भावना के साथ पश्चिम चंपारण को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों से निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने तथा जनसहयोग से जिले के विकास में योगदान देने का आह्वान किया.

बड़ी संख्या में अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मेरी एडलिन और आदित्य मधुकर ने किया.

मौके पर उप महापौर गायत्री देवी, राज्य स्तरीय वरीय पदाधिकारी रामानुज प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अनिल कुमार, डीपीआरओ रोचना माद्री, अहमद अली अंसारी, ओएसडी सुजीत कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कलाकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन