रामपुर–हरनाटांड़ व बॉसी मार्ग के चौड़ीकरण की मांग,विधायक ने पथ निर्माण मंत्री को लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन
रामपुर-हरनाटांड़ और बॉसी मार्ग के चौड़ीकरण के लिये मंत्री को पत्र सौंपते विधायक

रामपुर-हरनाटांड़ और बॉसी मार्ग के चौड़ीकरण के लिये मंत्री को पत्र सौंपते विधायक

स्थानीय विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने बिहार के पथ निर्माण मंत्री को पत्र लिखकर दो महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण की मांग की है. हरनाटांड़ और बॉसी की संकरी सड़कों पर जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से लोग त्रस्त हैं.

विज्ञापन

Harnatand Road Widening: वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री को पत्र भेजकर अपने विधानसभा क्षेत्र की दो अत्यंत महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और दोनों किनारों पर पक्के नाले के निर्माण की स्वीकृति देने की पुरजोर मांग की है.उन्होंने कहा कि बगहा-दो प्रखंड के रामपुर से हरनाटांड़ तक जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क तथा मधुबनी प्रखंड में पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ से बॉसी तक जाने वाली सड़क वर्तमान में काफी संकरी है.इस वजह से स्थानीय लोगों को प्रतिदिन आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

कम चौड़ाई से लगता है भीषण जाम,एंबुलेंस और स्कूली बच्चे परेशान 

विधायक ने अपने पत्र में विशेष रूप से उल्लेख किया है कि सड़क की कम चौड़ाई के कारण इस मार्ग पर अक्सर भीषण जाम की स्थिति बन जाती है.इसका सबसे बुरा और सीधा असर रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चों,गंभीर मरीजों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस और अन्य आवश्यक वाहनों के आवागमन पर पड़ता है.इसके साथ ही बरसात के दिनों में जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने से पूरी सड़क पर जलजमाव हो जाता है,जिससे आए दिन बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बढ़ जाती है.उन्होंने जनहित को देखते हुए दोनों सड़कों का शीघ्र चौड़ीकरण कराने का आग्रह किया है.

बजट योजना में भेजा गया है प्रस्ताव,स्थानीय लोगों ने जताई खुशी 

सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने जानकारी दी थी कि बॉसी–देवीपुर–रंगललही पथ के चौड़ीकरण का प्रस्ताव वार्षिक कार्य योजना 2025-26 के तहत मुख्यालय भेजा जा चुका है.उधर स्थानीय लोगों ने भी रामपुर–हरनाटांड़ मार्ग के शीघ्र दोहरीकरण की मांग दोहराई है.उनका कहना है कि लगभग 12 किलोमीटर लंबा यह मार्ग संकरा होने के कारण दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया है.थारू एवं आदिवासी बहुल हरनाटांड़ क्षेत्र के लिए यह सड़क प्रमुख संपर्क मार्ग है.लोगों ने विधायक की इस पहल का स्वागत किया है.


विज्ञापन
Chandra Prakash Ar

लेखक के बारे में

By Chandra Prakash Ar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन