बेतिया: मझौलिया में 13 दिवसीय साधना शिविर का समापन, बड़ी संख्या में सत्संगियों ने लिया हिस्सा
शिविर में मौजूद लोग
पश्चिम चंपारण के मझौलिया में 13 दिनों तक चला जिला स्तरीय साधना शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है. परम पूज्य संत बाबा उमाकांत जी महाराज के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में सत्संगियों ने ध्यान, भजन और सुमिरन में भाग लिया. समापन के अवसर पर महाप्रसाद का भी वितरण किया गया.
Bettiah News: मझौलिया. अहवर कुड़िया पंचायत स्थित डेगौना आश्रम में परम पूज्य संत बाबा उमाकांत जी महाराज, उज्जैन मध्य प्रदेश के आदेशानुसार आयोजित 13 दिवसीय जिला स्तरीय साधना शिविर का समापन हुआ. शिविर के दौरान सत्संगियों ने प्रार्थना, सुमिरन, ध्यान और भजन में भाग लिया. समापन के अवसर पर महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया.
आपके शहर में
Majhaulia News: 13 दिनों तक चला साधना और सत्संग का कार्यक्रम
जिला अध्यक्ष रामसूरत चौधरी ने बताया कि ब्रह्मलीन परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत उमाकांत जी महाराज के आदेशानुसार शिविर का आयोजन किया गया था. इसमें बड़ी संख्या में सत्संगियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
शिविर के दौरान प्रार्थना, सुमिरन, ध्यान और भजन समेत विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये.
जीव कल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया गया शिविर
मझौलिया संगत के डॉ. रामजी शर्मा ने कहा कि आने वाला समय विनाशकारी हो सकता है. इससे बचाव और जीव कल्याण के उद्देश्य से साधना शिविर और जय गुरुदेव नाम धुनी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से सत्संगियों को साधना और आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
बड़ी संख्या में सत्संगी हुए शामिल
साधना शिविर में भिखारी महतो, सुरेंद्र चौधरी, सुदामा शर्मा, गणेश साह, जय नारायण ठाकुर, दीनानाथ पंडित, अमीरी लाल, चंद्रिका साह, ध्रुव साह, लालबाबू शर्मा, नंदलाल कुशवाहा, हरिंदर प्रसाद, जनक महतो, साहब सिंह, विनोद कुशवाहा, मधुरंजन पासवान, शंभू प्रसाद, कृष्ण शर्मा, शत्रुघ्न पटेल, मदन पटेल, विजय कुमार शर्मा, देवानंद सिंह, अमर पंडित, शंभू शर्मा, शत्रुघ्न महतो समेत भारी संख्या में सत्संगी शामिल हुए.
समापन के अवसर पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया.
यह भी पढ़ें: 7,194 एकड़ में 716.91 एकड़ जमीन गायब! बेतिया राज की जमीन खोजने में जुटा प्रशासन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए