नेपाल में मूसलाधार बारिश से उफनायी गंडक, 1.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा
वाल्मीकि नगर स्थित गंडक बैराज
नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है. वाल्मीकिनगर बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.
Valmikinagar News: वाल्मीकिनगर. नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंडक नदी के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है. वाल्मीकिनगर बैराज से करीब 1 लाख 44 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंडक के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है. इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने लगा है. नेपाल में बारिश का सिलसिला जारी रहने पर नदी के जलस्तर में और वृद्धि की आशंका जतायी जा रही है.
आपके शहर में
नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ रही पानी की आवक
जल संसाधन विभाग के अनुसार नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के कारण वाल्मीकिनगर बैराज पर पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है.
गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए परिस्थितियों के अनुसार बैराज से पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है. विभागीय टीम बैराज पर पानी की आवक, जलस्तर और नदी के प्रवाह की लगातार निगरानी कर रही है.
निचले इलाकों में पहुंचा बाढ़ का पानी
गंडक के जलस्तर में वृद्धि के बाद तटवर्ती और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गयी है. जिन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी पहुंचा है, वहां ग्रामीणों को आवागमन समेत रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर पर नजर रख रहे हैं. पानी बढ़ने के साथ निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है.
बारिश जारी रही तो और बढ़ सकता है जलस्तर
नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो गंडक नदी के जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है. इससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर होने की आशंका है.
फिलहाल विभागीय टीम नदी के जलप्रवाह और बैराज पर पानी की आवक की लगातार निगरानी कर रही है. आने वाले घंटों में नेपाल में बारिश और गंडक के जलप्रवाह की स्थिति से बाढ़ के खतरे की गंभीरता तय होगी.
यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों में बढ़ रहा लीवर फाइब्रोसिस और सिरोसिस का खतरा, 10 साल से अधिक पुराने मरीज रहें सतर्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए