संदिग्ध स्थिति में गर्भवती महिला की मौत
थाना क्षेत्र के बहुअरवा वार्ड 09 निवासी रीजवान आलम की पत्नी रीजवाना खातून (24) की मृत्यु संदिग्ध परिस्थिति में हो गई.
बेतिया. थाना क्षेत्र के बहुअरवा वार्ड 09 निवासी रीजवान आलम की पत्नी रीजवाना खातून (24) की मृत्यु संदिग्ध परिस्थिति में हो गई. घटना की सूचना पर शनिचरी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है. घटना मंगलवार की शाम करीब चार बजे की है. थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा गया है. आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. इधर जीएमसीएच में उपस्थित मृतका के मृतका की मां बलथर थाना क्षेत्र के मघीया गांव निवासी बीसमिल्लाह खातून ने बताया कि रीजवाना दो माह की गर्भवती थी. उसका एक पुत्र रेहान अली 15 महीने का है. पहले से उसे कोई बीमारी नहीं थी. वहीं मृतका के ससुर इस्लाम मियां ने बताया कि विगत दो दिन पूर्व रीजवाना को तेज बुखार हुआ था. दवा चल रहा था. मंगलवार को अचानक बेहोश होकर गिर गई. जिसे स्थानीय निजी क्लिनिक ले गए. जहां चिकित्सक ने बेतिया ले जाने की बात कही. इस बीच घर पर उसकी मौत हो गई.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए