दियारा में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा के दियारा क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर में एक अज्ञात व्यक्ति की शव कच्ची सड़क पर मिला.

विज्ञापन

पिपरासी. सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा के दियारा क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर में एक अज्ञात व्यक्ति की शव कच्ची सड़क पर मिला. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फोरेंसिक टीम पहुंच कर साक्ष्य इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिए. कटाई भरपुरवा से बगहा को जाने वाले कच्ची सड़क पर दियारा स्थित गणेश नगर के पास करीब 65 वर्षीय वृद्ध का शव खेत में काम करने जा रहे ग्रामीणों ने देख शोर मचाना शुरू कर दिए. कुछ ही समय में लोगों की भीड़ जुट गयी. जिसकी सूचना किसी ने जटहा पुलिस को दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही स्थानीय लोगों में यह चर्चा है कि बाहर से वृद्ध की हत्या कर शव को दियारा में फेंक दिया गया है. वहीं शव मिलने की सूचना पर दियारा में काम कर रहे लोग डर से अपने-अपने घर वापस आ गए. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता लग जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन