बगहा: साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को बताए गए सुरक्षा के गुर

Updated:
विज्ञापन
ज्योति कुमारी स्कूल में जागरूकता अभियान चलते हुए  वीडियो छात्र -छात्राओं को समझती पुलिस उपाधीक्षक | Prabhat Khabar Network

ज्योति कुमारी स्कूल में जागरूकता अभियान चलते हुए वीडियो छात्र -छात्राओं को समझती पुलिस उपाधीक्षक | Prabhat Khabar Network

बगहा के हाईस्कूल पतिलार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में छात्रों को साइबर अपराध से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Bagaha Cyber Awareness: साइबर अपराध पर प्रभावी रोकथाम और लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से हाईस्कूल पतिलार (बगहा-1) में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में साइबर डीएसपी ज्योति कुमारी, पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार, एसआई सर्वेश कुमार, साइबर थाना की टीम तथा डीआईयू के एसआई शुभम कुमार ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं.

ओटीपी, पिन और गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सतर्क करते हुए बताया कि कभी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें. किसी भी स्थिति में किसी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाता विवरण, एटीएम कार्ड, यूपीआई पिन या पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें. सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने और फर्जी कॉल व डिजिटल फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की गई.

ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज कराएं शिकायत

अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है. किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई. छात्रों ने अधिकारियों से प्रश्न भी पूछे. उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर ने भी स्कूलों में साइबर अपराध रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया था.

ये भी पढ़ें:बेतिया: स्कूल समय में शिक्षा कार्यालयों में शिक्षकों की नो एंट्री, डीईओ ने दिए सख्त निर्देश


विज्ञापन
Israel Ansari

लेखक के बारे में

By Israel Ansari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन