ePaper

गणित और विज्ञान के कठिन सवालों को हल करने में अभ्यर्थियों का छूटा पसीना

Updated at : 28 Aug 2024 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
गणित और विज्ञान के कठिन सवालों को हल करने में अभ्यर्थियों का छूटा पसीना

जिला मुख्यालय में बनाए गए कुल 18 परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा बुधवार को संपन्न हो गई.

विज्ञापन

बेतिया. जिला मुख्यालय में बनाए गए कुल 18 परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा बुधवार को संपन्न हो गई.जिला प्रशासन की मुस्तैदी के बीच कदाचार मुक्त व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.एक ही पाली में निर्धारित की हुई इस परीक्षा में कुल 8,833 अभ्यार्थियों को हिस्सा लेना था. इस दौरान किसी अभ्यर्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया. कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की भी कोई सूचना नहीं मिली है. परीक्षा देकर निकले अनेक परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित और विज्ञान के सवाल काफी कठिन पूछे जाने से हल करने पसीने छूट गए. अन्य विषय से संबंधित करीब आधे सवालों को हल करने में कठिनाई हुई. परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि जीएस के सवाल भी काफी कठिन पूछे गए थे. जिसे बनाने में कही माथापच्ची करनी पड़ी. यहां उल्लेखनीय है कि परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को ढाई घंटा पहले केन्द्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया था. हालांकि, अभ्यर्थी उससे पहले ही सेंटर पर पहुंच गए थे. सुबह से ही परीक्षार्थियों का जमावड़ा परीक्षा केंद्र के बाहर देखा गया. इस दौरान अभ्यर्थियों ने पहले अपना रौल कोड नंबर आदि का मिलान परीक्षा सेंटर से बाहर चस्पा किए गए शीट से किया. सुबह के आठ से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के इर्द-गिर्द देखे गए. उसके बाद कतारबद्ध होकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने के इंतजार में लग गए. इस दौरान अभ्यर्थियों ने पहले अपना रौल कोड नंबर आदि का मिलान परीक्षा सेंटर से बाहर चंस्पा किए गए शीट से किया. वही 10 बजे के बाद से परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू हो गई है 11 के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र के अंदर इंट्री नहीं दी गई. परीक्षा को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना दिखा. जिला प्रशासन के आदेश के बाद परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों के समीप धारा 144 लागू किया गया था. परीक्षा में प्रतिनियुक्ति वीक्षक सहित कर्मी और परीक्षार्थी को छोड़ कर अन्य व्यक्तियों को परीक्षा केन्द्र एवं उसके आस-पास के दो सौ मीटर की परिधि में आने-जाने पर रोक लगाई गई थी. दोपहर 12 से 02 बजे के बीच हुई. इस परीक्षा को लेकर प्रशासनिक महकमा पूरी तरह से अलर्ट था. परीक्षा के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने लगातार परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन