बेतिया में बोलेरो से साइड लेते ही बिगड़ा बस का बैलेंस, सड़क किनारे पलट गई यात्री बस, छह घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मैनाटांड़-बेतिया मुख्य पथ पर पुरुषोत्तमपुर थाना के समीप शिवानी बस पलट गयी. हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं. सभी का सीएचसी मैनाटांड़ में इलाज कराया गया.

विज्ञापन

मैनाटांड़ न्यूज: मैनाटाड़ के पिड़ारी से बेतिया जा रही यात्री बस मंगलवार की सुबह पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के तिलंगही बहुअरवा स्कूल के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी. दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर दौड़े आसपास के लोग

बस पलटने की आवाज और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. सूचना मिलते ही पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सभी घायलों को अन्य वाहनों से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटाड़ भेजवाया. साथ ही मौके पर जुटी भीड़ को हटाकर यातायात को सुचारू कराया.

बोलेरो से साइड लेने में बिगड़ा बस का संतुलन

मिली जानकारी के अनुसार, बस पिड़ारी से करीब 20 यात्रियों को लेकर बेतिया की ओर जा रही थी. तिलंगही बहुअरवा स्कूल के पास पहुंचने पर सामने से बेतिया की ओर आ रही एक बोलेरो से साइड लेने के दौरान बस चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया. इसके बाद बस सड़क किनारे पलट गयी.

छह यात्री घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज

हादसे में पुरैनिया की सलमुन नेशा, सकरौल की फूलपति देवी, मैनाटाड़ की रंजना देवी, पिपरपाती की सलामुन खातुन, शहाबुद्दीन मियां और जमीला खातुन घायल हो गये. पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में फंसे अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. चिकित्सक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायल यात्री खतरे से बाहर हैं. सभी का सीएचसी में इलाज किया जा रहा है.

पलटी बस | Prabhat Khabar Network
जख्मी महिला | Prabhat Khabar Network

हादसे के बाद चालक और स्टाफ फरार

दुर्घटना के बाद बस चालक और स्टाफ मौके से फरार हो गये. पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.

पलटी बस | Prabhat Khabar Network
पलटी बस | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन