बीआरएबीयू की स्नातक सत्र 2026-30 के लिए प्रथम चयन सूची जारी, 20 जून तक होगा नामांकन

Published by : Sarfaraz Ahmad Updated At : 13 Jun 2026 6:17 PM

विज्ञापन

निर्देश देते राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अभय कुमार.

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2026-30 के लिए प्रथम चयन सूची जारी कर दी है. चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 20 जून तक किया जाएगा. समर्थ पोर्टल की तकनीकी समस्या और बैंक अवकाश के कारण शुरुआती दिनों में नामांकन प्रक्रिया प्रभावित रही. पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

बेतिया से रवि “रंक” की रिपोर्ट

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए प्रथम चयन सूची जारी कर दी है. इसके साथ ही जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में नामांकन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं. विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्रथम चयन सूची में शामिल विद्यार्थियों का नामांकन 12 जून से 20 जून तक किया जाएगा.

हालांकि नामांकन प्रक्रिया के शुरुआती दिनों में तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पहले दिन समर्थ पोर्टल का लिंक सुचारु रूप से काम नहीं करने के कारण चयनित छात्र-छात्राएं अपना नाम नहीं देख सके. वहीं दूसरे दिन सेकेंड सैटरडे के कारण बैंक बंद रहने से नामांकन प्रक्रिया प्रभावित रही.

प्रथम चयन सूची में 2353 विद्यार्थियों का चयन

नगर स्थित राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अभय कुमार ने बताया कि प्रथम चयन सूची में कुल 2353 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इनमें विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राएं शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर अपना नामांकन पूरा करना होगा.

नामांकन के लिए ये दस्तावेज होंगे जरूरी

प्राचार्य ने बताया कि नामांकन के समय विद्यार्थियों को कॉलेज अलॉटमेंट लेटर, 10वीं और 12वीं की अंकपत्र, सीएलसी, आधार कार्ड, अपार आईडी कार्ड तथा पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो जमा करना होगा.

इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवश्यकता अनुसार जाति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा.

नामांकन के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित

नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है. इसमें डॉ. रामनागेश प्रसाद को नामांकन प्रभारी बनाया गया है.

समिति में डॉ. प्रकाश कुमार राय, डॉ. राजेश प्रसाद कुशवाहा, डॉ. विनोद कुमार यादव और डॉ. लालजी प्रसाद यादव को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.

कॉलेज काउंटर से ही होगा नामांकन

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अभय कुमार ने बताया कि सोमवार, 15 जून से नामांकन प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से शुरू हो जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन की सुविधा केवल कॉलेज परिसर के अधिकृत काउंटर पर उपलब्ध रहेगी.

उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से किसी बाहरी व्यक्ति, एजेंट या कैफे के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं करने की अपील की है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन