बगहा अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत हुई मौत, परिजनों ने घंटों किया हंगामा
कमल नाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में प्रसव कराने आई बगहा थाना क्षेत्र के पिपरिया निवासी एक 30 वर्षीय महिला की प्रसव पूर्व मौत हो गई है.
बगहा. कमल नाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में प्रसव कराने आई बगहा थाना क्षेत्र के पिपरिया निवासी एक 30 वर्षीय महिला की प्रसव पूर्व मौत हो गई है.जिसको लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और हंगामा के बाद लोगों की भीड़ काफी बढ़ गई.लेबर रूम में पैसा की मांग और लापरवाही के चलते हुई मौत की घटना ने झकझोर दिया है. एक सप्ताह पहले भी एक बच्चे की मौत हो गई थी.लेकिन लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया था. मृतक सोनी देवी का यह चौथा बच्चा था प्राप्त समाचार के अनुसार गुरुवार को परिजन विनोद कुमार एवं अनिल कुमार ने बताया की सोनी देवी पति दारोगा राम गुरुवार की सुबह प्रसव कराने आये थे. सुरक्षित प्रसव कराने को लेकर लेबर रूम से रुपये की मांग की गई. जिसे हम लोग देने में असमर्थ थे. उसके बाद सोनी को अस्पताल से रेफर कर दिया गया. इसी क्रम में जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई. सोनी देवी का यह चौथा बच्चा था. इसको लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है. बोले अस्पताल प्रभारी उपाधीक्षक इस बाबत कमल नाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ.एसपी अग्रवाल ने बताया कि पैसे की बात बिल्कुल गलत है. अगर किसी ने पैसा मांगा है तो परिजन लिखकर दे. अवश्य कार्रवाई होगी. रही बात मौत होने की तो केस क्रिटिकल था. जिसे देखते हुए बेतिया रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजनों द्वारा रेफर के बाद बेतिया न ले जाकर उसे स्टेशन वगैरह ले जाया गया है. जिससे विलंब के कारण उसकी मौत हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए