सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत, दूसरा गंभीर

Updated:
विज्ञापन

सिकटा-बलथर मुख्य सड़क मार्ग पर मिल परसा गांव के समीप सैनिक रोड नहर पुल के पास बाइक एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

विज्ञापन

सिकटा . सिकटा-बलथर मुख्य सड़क मार्ग पर मिल परसा गांव के समीप सैनिक रोड नहर पुल के पास बाइक एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. इस घटना में बलथर थानाक्षेत्र के मुरली परसौनी गांव के गंज बहादुर पटेल के पुत्र लालचन पटेल (38) की मौत हुई है. मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार ओवरटेक कर के तेज गति से निकलने के फिराक में थे. इसी बीच रात के अंधेरे में एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल के गाडर से टकरा गई. जिससे बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना बीती रात आठ बजे के करीब की है. घटना की सूचना ग्रामीणों ने बलथर पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सिकटा अस्पताल लायी, जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं एक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया गया. घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. गम्भीर रूप से जख्मी का इलाज जारी है. घटना स्थल से एक बाइक जब्त कर थाना लाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन