पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Updated:
विज्ञापन

बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग एनएच 727 स्थित मंशा टोला के समीप पिकअप की ठोकर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि, दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

बेतिया. बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग एनएच 727 स्थित मंशा टोला के समीप पिकअप की ठोकर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि, दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना गुरुवार की रात नौ बजे की है. मृतक पिपरा पकड़ी गांव निवासी प्रदीप बीन (24) है. शव का पोस्टमार्टम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को किया गया. जबकि, पिपरा पकड़ी निवासी धर्मराज कुमार (18) का इलाज जीएमसीएच में जारी है. जानकारी के अनुसार दोनों पिपरा पकड़ी से बाइक पर सवार होकर प्रदीप के ससुराल भैरोगंज के पाड़रखाप गांव जा रहे थे. जीएमसीएच के पुलिस चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि प्रदीप बीन के शव का पोस्टमार्टम मुफस्सिल पुलिस ने जीएमसीएच में करवाया गया है. पोस्टमार्टम के बाद प्रदीप के शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक प्रदीप के चचेरे भाई अमिर कुमार ने बताया कि प्रदीप की शादी भैरोगंज के पाड़रखाप निवासी पूजा देवी से डेढ़ साल पहले हुई थी. पूजा ने अपने मायके में ही बेटे को डेढ़ माह पहले जन्म दिया था. पूजा व बच्चे के विदाई के लिए 10 मई का दिन निर्धारित था. पत्नी व बच्चे को विदा कराकर घर लाने के लिए प्रदीप गुरुवार की रात नौ बजे बाइक से अपने गांव के दोस्त धर्मराज कुमार को लेकर ससुराल के लिए निकला था. मंशा टोला में तेज गति से आ रहे पिकअप ने साइड लेने के क्रम में बाइक में ठोकर मार फरार हो गया. बाइक पर सवार प्रदीप व धर्मराज घटनास्थल पर गिर गए. प्रदीप के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन