Bihar Politics: वाल्मीकिनगर से शुरू होगा निशांत कुमार का सियासी सफर, बड़ी तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन

निशांत कुमार (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Politics: निशांत कुमार 3 मई से पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से अपनी पहली राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले हैं. यह यात्रा उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत मानी जा रही है, जिसमें वे कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे. पढे़ं पूरी अपडेट…

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक नया चेहरा जल्द ही मैदान में उतरने वाला है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं. उनकी पहली राजनीतिक यात्रा 3 मई से शुरू होने जा रही है, जिसका आगाज पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से होगा.

विज्ञापन

ये है कार्यक्रम की रूपरेखा

कार्यक्रम के मुताबिक, निशांत कुमार पटना से निकलकर पश्चिम चंपारण पहुंचेंगे और रास्ते में कई जगहों पर रुककर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान उनका स्वागत भी किया जाएगा और वे संगठन को मजबूत करने और सामाजिक समरसता पर बातचीत करेंगे. शाम तक वे वाल्मीकिनगर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे.

जमीनी स्तर पर पहचान बनाने की कोशिश

अब तक राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले निशांत कुमार इस यात्रा के जरिए जमीनी स्तर पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश करेंगे. जदयू नेताओं का मानना है कि उनके आने से संगठन में नई ऊर्जा आएगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा.

यही से शुरू हुई थी चंपारण सत्याग्रह

चंपारण की धरती से इस यात्रा की शुरुआत को खास माना जा रहा है. यही वह जगह है, जहां से महात्मा गांधी ने चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी. इसके बाद कई बड़े नेताओं ने भी अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत यहीं से की. इस लिहाज से निशांत कुमार का यह कदम सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि एक मजबूत राजनीतिक संकेत भी माना जा रहा है, जो विरासत और नई शुरुआत दोनों को दर्शाता है.

बेतिया से गणेश वर्मा की रिपोर्ट

यह भी पढे़ं: Bettiah news:विद्यालय में तालाबंदी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन