Bihar Doctor : बिहार में जिंदा बच्चे को डॉक्टर ने बताया मृत, दे दिया डेथ सर्टिफिकेट

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

dead child

Bihar Police : अस्पताल के डॉक्टर और नर्सों ने बच्चे को मृत बताया. डेथ सर्टिफिकेट के साथ डिस्चार्ज का पर्चा भी परिजनों को थमा दिया गया.

विज्ञापन

Bihar Doctor : बेतिया. बिहार में जिंदा बच्चे को एक डॉक्टर ने ना सिर्फ मृत बता दिया बल्कि डेथ सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया. मामला बेतिया जिले का है. लौरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल 24 मार्च को बहादुर बैठा की पत्नी ज्योति कुमारी अपने पहले बच्चे के प्रसव के लिए लौरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई थीं. शाम चार बजे बच्चे की नॉर्मल डिलीवरी हुई. अस्पताल के डॉक्टर और नर्सों ने बच्चे को मृत बताया. डेथ सर्टिफिकेट के साथ डिस्चार्ज का पर्चा भी परिजनों को थमा दिया गया.

…और बच्चे के शरीर में होने लगी हरकत

स्वास्थ्य केंद्र से परिजन जब बच्चे को लेकर बाहर निकले तो उसके शरीर में कुछ हरकतों का पता चला. परिजन बच्चे को लेकर लौरिया के ही एक निजी अस्पताल में पहुंच गए. पता चला बच्चा जिंदा है. वहां के डॉक्टर ने नवजात को भर्ती भी कर लिया. अब इलाज के बाद बच्चा खतरे से बाहर है. स्वस्थ है. इस घटना को लेकर स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात नर्स राधिका कुमारी ने बताया कि बच्चा मृत पैदा हुआ था. डॉक्टर अफरोज ने कहा कि उन्होंने बिना जांच के डिस्चार्ज पर्ची पर हस्ताक्षर किया था. क्योंकि मेडिकल स्टाफ एक साथ दस्तखत कराने आए थे.

क्या कहते हैं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

इस मामले को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि यह गंभीर मामला है और इसकी जांच की जाएगी. अगर कोई दोषी पाया गया तो वरीय अधिकारी को सूचित किया जाएगा. दूसरी ओर इस घटना से लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि बिना जांच के डॉक्टर ने डेथ सर्टिफिकेट कैसे थमा दिया? डिस्चार्ज पर्ची पर हस्ताक्षर क्यों किया? बच्चे के परिजनों ने इसे लापरवाही का मामला बताया और कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन