बेतिया: सांसद ने किया जिला परिषद के नए भवन का लोकार्पण, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि

पश्चिम चंपारण के बेतिया में जिला परिषद के नवनिर्मित भवन और आधुनिक सुविधाओं से युक्त सभागार का भव्य लोकार्पण किया गया. सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. यह नया भवन क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बढ़ावा देगा.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के बेतिया में जिला परिषद के नवनिर्मित भवन एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सभागार का गुरुवार की देर शाम लोकार्पण किया गया. पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नए भवन को क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सांसद संजय जायसवाल ने किया भवन का लोकार्पण

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि नवनिर्मित भवन से जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. आधुनिक सभागार के उपलब्ध होने से प्रशासनिक कार्यों को भी अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा कि जिला परिषद के माध्यम से क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं को अब और गति मिलने की उम्मीद है.

आधुनिक सुविधाओं से लैस है नया सभागार

समारोह में वक्ताओं ने नवनिर्मित सभागार को आधुनिक सुविधाओं से लैस बताते हुए इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. भवन और सभागार को बेहतर स्वरूप देने में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी काजले वैभव नितिन तथा मुख्य कार्यकारी एजेंसी के जेपी पांडेय के प्रयासों की भी सराहना की गई.

जनप्रतिनिधियों ने विकास को लेकर रखी बात

विधायक सह पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि बेहतर आधारभूत संरचना से जनप्रतिनिधियों को विकास योजनाओं पर प्रभावी ढंग से काम करने में मदद मिलेगी.

चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि जिला परिषद की मजबूत व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा दे सकती है. वहीं एमएलसी शिवरानी देवी ने जनप्रतिनिधियों से नए सभागार और उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग जनहित एवं विकास कार्यों के लिए करने की अपील की.

डीएम ने बड़े प्रोजेक्ट पर दिया जोर

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि नवनिर्मित सभागार की तरह जिला परिषद के माध्यम से कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे कराए जाएं. उन्होंने विकास कार्यों को गति देने और बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

अतिथियों का किया गया सम्मान

समारोह की शुरुआत में सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया. जिला परिषद उपाध्यक्ष रेणु देवी, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी काजले वैभव नितिन, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह एमएलसी प्रतिनिधि अमर यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.

कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अमर यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश चौधरी ने किया. समारोह के बाद सुरुचिपूर्ण भोज का भी आयोजन किया गया.

यह भी पढ़ें: घास काटते वक्त पति से वीडियो कॉल कर रही थी 8 माह की गर्भवती, पड़ोस की महिलाओं ने कर दी पिटाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन