Bettiah News: एमजेके कॉलेज के दो शतरंज खिलाड़ियों ने मारी बाजी, सलोनी और आयुष का विश्वविद्यालय टीम में चयन

Updated:
विज्ञापन

मेंटर प्राध्यापक के साथ विश्वविद्यालय में चयनित,सलोनी कुमारी और आयुष कुमार

एमजेके कॉलेज के दो होनहार शतरंज खिलाड़ियों, सलोनी कुमारी और आयुष कुमार का विश्वविद्यालय शतरंज टीम के लिए चयन हुआ है. यह चयन अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद हुआ है.

विज्ञापन

Bettiah News: अंतर-महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद बेतिया के एमजेके कॉलेज के दो खिलाड़ियों सलोनी कुमारी और आयुष कुमार का विश्वविद्यालय शतरंज टीम के लिए चयन हुआ है. महिला वर्ग से सेमेस्टर-IV की छात्रा सलोनी कुमारी और पुरुष वर्ग से सेमेस्टर-I के छात्र आयुष कुमार ने चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय टीम में जगह बनाई.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला वर्ग से सलोनी, पुरुष वर्ग से आयुष चयनित

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नवल किशोर बैठा ने बताया कि विश्वविद्यालय टीम के लिए आयोजित चयन ट्रायल में इतिहास विषय की छात्रा सलोनी कुमारी और जंतु विज्ञान के छात्र आयुष कुमार का चयन किया गया है. दोनों खिलाड़ियों के चयन से कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है.

अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता में भी किया था शानदार प्रदर्शन

इससे पहले अंतर-महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में एमजेके कॉलेज की महिला टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया था, जबकि पुरुष टीम पांचवें स्थान पर रही थी. प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन ने भी खासा ध्यान आकर्षित किया था.

प्राचार्य ने खिलाड़ियों और कोच को दी बधाई

प्राचार्य प्रो. नवल किशोर बैठा ने सलोनी और आयुष के चयन पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने स्पोर्ट्स क्लब प्रेसिडेंट डॉ. गौतम कुमार एवं टीम के मेंटर-सह-कोच डॉ. जितेश कुमार के प्रयासों की भी सराहना की.

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है. जरूरत उन्हें सही अवसर, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने की है. विश्वविद्यालय स्तर पर चयन कॉलेज के लिए गौरव का क्षण है.

विश्वविद्यालय से राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य

स्पोर्ट्स क्लब प्रेसिडेंट डॉ. गौतम कुमार ने कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल में कॉलेज के विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय टीम तक पहुंचना उत्साहजनक उपलब्धि है. उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और टीम के सामूहिक प्रयास को सफलता का श्रेय दिया.

उन्होंने कहा कि कॉलेज का प्रयास है कि खेल प्रतिभाएं अंतर-महाविद्यालय स्तर तक सीमित न रहें, बल्कि विश्वविद्यालय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएं.

सलोनी और आयुष को महाविद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

एमजेके कॉलेज परिवार ने सलोनी कुमारी और आयुष कुमार को विश्वविद्यालय शतरंज टीम में चयनित होने पर बधाई दी. साथ ही स्पोर्ट्स क्लब प्रेसिडेंट डॉ. गौतम कुमार और मेंटर-सह-कोच डॉ. जितेश कुमार के मार्गदर्शन की सराहना की गई.

यह भी पढ़ें: घास काटते वक्त पति से वीडियो कॉल कर रही थी 8 माह की गर्भवती, पड़ोस की महिलाओं ने कर दी पिटाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन