पहले ही प्रयास में NEET 2026 फतह, बेतिया के सत्यम कुमार ने AIR 2511 हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव

Updated:
विज्ञापन
फोटो01, कैप्सन : सफल सत्यम को उसके माता पिता के साथ सम्मानित करते निदेशक डॉ. मदन बनिक  | Prabhat Khabar Network

सफल सत्यम को उसके माता पिता के साथ सम्मानित करते निदेशक डॉ. मदन बनिक

बेतिया के रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर के पूर्व छात्र सत्यम कुमार ने NEET 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2511 हासिल कर अपने पहले ही प्रयास में सफलता पाई है. विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने अपनी सफलता के गुर साझा किए.

विज्ञापन

NEET 2026 Result: बेतिया के रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर के पूर्व छात्र सत्यम कुमार ने पहले ही प्रयास में NEET 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर बड़ी सफलता हासिल की है. मैनाटांड़ प्रखंड के पिंडारी गांव निवासी सत्यम ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2511 प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन किया है.

सत्यम वर्ष 2023-24 सत्र के छात्र रहे हैं. उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है.

विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सत्यम की उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान सत्यम के साथ उनके माता-पिता को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ. एम. बनिक, दोनों प्राचार्य, मैनेजर, निदेशिका बानी दास, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

विद्यार्थियों से बोले- अनुशासन और नियमित पढ़ाई ही सफलता की कुंजी

सम्मान समारोह में सत्यम कुमार ने अपनी सफलता का अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, एकाग्रता और नियमित अध्ययन का महत्व बताया.

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को एनसीईआरटी (NCERT) की पुस्तकों का अधिक से अधिक अध्ययन करना चाहिए.

सत्यम ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, "जीवन में सफल होने के लिए अभी पसीना बहाना होगा, नहीं तो समय बीत जाने के बाद जीवन भर आंसू बहाने पड़ेंगे. इसलिए यदि जीवन में कुछ बड़ा करना है तो अभी पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ पढ़ाई करें."

समय का सही उपयोग करने की दी सीख

विद्यालय के निदेशक डॉ. एम. बनिक ने कहा कि कोई भी बच्चा दिमाग से कमजोर नहीं होता. सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि विद्यार्थी अपने समय का उपयोग किस तरह करता है.

उन्होंने छात्रों से सत्यम की मेहनत और अनुभव से प्रेरणा लेने की अपील की.

माता-पिता ने भी साझा किए अनुभव

सत्यम के पिता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन का पालन करते हुए निरंतर मेहनत करने से ही ऐसी सफलता हासिल की जा सकती है.

सम्मान समारोह का माहौल पूरे समय प्रेरणा, उत्साह और गर्व से भरा रहा. विद्यालय परिवार ने सत्यम कुमार की उपलब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया.


विज्ञापन
Madhukar Mishra

लेखक के बारे में

By Madhukar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन