बेतिया में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की समीक्षा बैठक, बाल वैज्ञानिकों को संवारने की मुहिम शुरू,15 जुलाई से कार्यशाला

लोकार्पण करते डीईओ राजन कुमार | Prabhat Khabar Network
पश्चिम चंपारण के बेतिया में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 की अनुमंडलवार कार्यशाला की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर आधिकारिक पोस्टर एवं ब्रॉशर का लोकार्पण किया गया।
Bettiah Science Congress: पश्चिम चंपारण के बेतिया में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के अनुमंडलवार कार्यशाला के सफल आयोजन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी राजन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. नगर के महाराजा हरेंद्र किशोर केंद्रीय पुस्तकालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) कुमकुम पाठक और दीपक कुमार सिन्हा भी विशेष रूप से शामिल रहे. इस गरिमामयी अवसर पर अतिथियों द्वारा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के आधिकारिक पोस्टर एवं ब्रॉशर का विधिवत लोकार्पण भी किया गया.
वैज्ञानिक सोच और नवाचार का मंच है बाल विज्ञान कांग्रेस– डीईओ
बैठक को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) राजन कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति की बुनियाद पूरी तरह व्यवहारिकता पर आधारित है. इसी क्रम में अब स्कूली बच्चों के बीच विज्ञान में नवाचार (इन्नोवेशन) के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रेरणादायक गतिविधियां आयोजित करना बेहद अनिवार्य हो गया है. डीईओ श्री कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच. अनुसंधान की प्रवृत्ति और नवाचार की भावना विकसित करने का सबसे महत्वपूर्ण मंच है. उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानों से अपील की कि वे इस प्रशिक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें. और अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को इस गौरवशाली कार्यक्रम से जोड़ें.
15 से 17 जुलाई तक लगेगी कार्यशाला, शिक्षकों को दी जाएगी ट्रेनिंग
डीपीओ उच्च शिक्षा कुमकुम पाठक और डीपीओ दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि बच्चे ही बाल वैज्ञानिकों के निर्माण की आधारशिला हैं. और शिक्षकों को प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर विद्यालय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण परियोजनाएं तैयार करानी चाहिए. डीपीओ माध्यमिक शिक्षा के निर्देश के आलोक में तय हुआ कि 15 जुलाई को बेतिया सदर अनुमंडल. 16 जुलाई को नरकटियागंज तथा 17 जुलाई को बगहा अनुमंडल के शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा. ये सभी कार्यशालाएं विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में होंगी. जिला समन्वयक मुनीन्द्र कुमार झा ने बताया कि कार्यशाला में परियोजना निर्माण. शोध पद्धति. रिपोर्ट लेखन और मूल्यांकन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










