पश्चिम चंपारण में भीषण गर्मी का असर: नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल दो दिन बंद, बड़ी कक्षाओं का समय बदला

Updated:
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने जारी किया नोटिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bettiah School Closed: पश्चिम चंपारण में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए 29 और 30 जून को नर्सरी से कक्षा 5 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. 6वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 6:30 से 11 बजे तक संचालित होंगी.

विज्ञापन

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

Bettiah School Closed: पश्चिम चंपारण में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है. जिला दंडाधिकारी तरनजोत सिंह ने आदेश जारी कर 29 और 30 जून 2026 को नर्सरी से कक्षा 5 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए हैं.

कक्षा 6 से ऊपर की पढ़ाई सिर्फ सुबह होगी

जारी आदेश के अनुसार कक्षा 6 और उससे ऊपर की कक्षाओं का संचालन दोनों दिनों में केवल सुबह 6:30 बजे से 11:00 बजे तक किया जाएगा.

यह आदेश जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों पर लागू होगा.

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है.

उन्होंने कहा कि दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी और लू बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है. इसी कारण एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है.

स्कूलों को दिए गए सख्त निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों और संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

अभिभावकों के लिए भी जारी की सलाह

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से तेज धूप में बाहर न निकलने दें.

बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाने, हल्के कपड़े पहनाने और लू से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाने की भी सलाह दी गई है.

कब तक लागू रहेगा आदेश?

जिला प्रशासन के अनुसार यह आदेश 29 जून 2026 से प्रभावी होकर 30 जून 2026 तक लागू रहेगा. मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद आगे की व्यवस्था पर निर्णय लिया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन