मझौलिया के बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया काम, बिहार बंद के दौरान अधिकारियों पर हमले की निंदा

Updated:
विज्ञापन
फोटो 04 : काली पट्टी बांधकर कार्य करते बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार | Prabhat Khabar Network

काली पट्टी बांधकर कार्य करते बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार

मझौलिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बिहार बंद के दौरान अधिकारियों पर हुए हमले के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्यालय में कार्य किया. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. छपरा में हुई घटना पर चिंता जताते हुए उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

विज्ञापन

West Champaran News: मझौलिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बिहार बंद के दौरान अधिकारियों पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को काली पट्टी बांधकर कार्यालय में कार्य किया. उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए विधि-व्यवस्था ड्यूटी में लगे अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की.

छपरा में अधिकारियों पर हुए हमले पर जताई चिंता

बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि बिहार बंद के दौरान छपरा सदर और रिविलगंज में प्रतिनियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया, जिसमें अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकारी अधिकारियों के मनोबल को प्रभावित करती हैं.

ड्यूटी से पहले पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग

डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि विधि-व्यवस्था संबंधी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा बल, सुरक्षा उपकरण और आवश्यक संसाधनों के साथ ही घटनास्थल पर भेजा जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से अधिकारी बिना किसी भय के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन