खाद दुकानों पर अचानक पहुंचीं कृषि पदाधिकारी, कई दुकानों में मिली अनियमितताएं

Updated:
विज्ञापन

खाद दुकानों की जांच करतीं बीएओ नेहा राज

पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में कृषि विभाग की टीम ने खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं पाई गईं, जिससे उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

West Champaran News: पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सोमवार को कृषि विभाग की टीम ने शिवराजपुर पंचायत की खाद दुकानों की जांच की. अचानक हुई इस कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया. जांच के दौरान कई दुकानें बंद मिलीं, जबकि एक दुकान में पीओएस मशीन सही ढंग से काम नहीं करती पाई गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

जांच का नेतृत्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) नेहा राज ने किया.

स्टॉक और पीओएस मशीन की भी हुई जांच

बीएओ नेहा राज ने बताया कि गंडक नदी किनारे स्थित शिवराजपुर पंचायत में खाद दुकानों के स्टॉक और पीओएस मशीन की जांच की गई.

निरीक्षण के दौरान कई दुकानें बंद मिलीं. वहीं एक दुकानदार की पीओएस मशीन के काम नहीं करने की शिकायत भी सामने आई.

नियमों का पालन नहीं करने वालों से मांगा जवाब

बीएओ ने बताया कि जिन दुकानदारों द्वारा नियमानुसार दुकान का संचालन नहीं किया जा रहा था, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी उर्वरक विक्रेताओं की जिम्मेदारी है कि किसानों को सरकारी निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराएं.

अधिक कीमत पर बिक्री मिली तो होगी कार्रवाई

नेहा राज ने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत मिली तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और पंचायतवार खाद दुकानों की नियमित जांच की जाएगी, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें समय पर उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन