बगहा पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों के थानाध्यक्ष बदले, एसपी ने जारी किया आदेश
एसपी राजेश कुमार
बगहा पुलिस जिला में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. कई थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू हो सके. सभी को 24 घंटे के भीतर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
Bagaha News: बगहा पुलिस जिला में कार्यहित एवं प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है. एसपी ने बताया कि कई अधिकारियों की एक ही थाना अथवा प्रतिष्ठान में निर्धारित सेवा अवधि पूरी हो चुकी थी, जबकि रामनगर एवं चौतरवा थाना प्रभारी का पद रिक्त था. इसे देखते हुए तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन किए गए हैं.
चौतरवा और रामनगर को मिले नए थानाध्यक्ष
एसपी के आदेश के अनुसार साइबर थाना में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को चौतरवा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं नियंत्रण कक्ष बगहा में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक महेन्द्र कुमार (2009 बैच) को रामनगर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.
रामनगर, चिउटाहां और सेमरा में भी हुआ फेरबदल
अंचल निरीक्षक रामनगर के पद पर कार्यरत पुलिस निरीक्षक अभय कुमार को प्रभारी सीसीटीएनएस बनाया गया है. उनकी जगह पर्यवेक्षी पदाधिकारी रामनगर रहे पुलिस निरीक्षक योगेन्द्र रविदास को अंचल निरीक्षक रामनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
चिउटाहां थाना के थानाध्यक्ष उदय भानू सिंह को विशेष कार्य पदाधिकारी (अपराध शाखा) में स्थानांतरित किया गया है. उनकी जगह रामनगर थाना अनुसंधान इकाई में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक दुर्गेश कुमार को चिउटाहां थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.
वहीं सेमरा थाना की थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी का स्थानांतरण सीसीएसयू, पटना होने के कारण उन्हें पुलिस केंद्र बगहा भेजा गया है. उनकी जगह गोबर्धना थाना अनुसंधान इकाई के पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार को सेमरा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.
भितहां और ठकराहां थानों में भी बदले प्रभारी
भितहां थाना के थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार को ठकराहां थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं ठकराहां थाना के थानाध्यक्ष नरेश कुमार को भितहां थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा रामनगर थाना अनुसंधान इकाई के अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार का स्थानांतरण अनुसंधान इकाई, बगहा थाना में किया गया है.
24 घंटे के भीतर योगदान देने का निर्देश
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सभी स्थानांतरित थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि इससे पुलिस प्रशासन का कार्य सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित होगा.
यह भी पढ़ें: बगहा: सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहरभर में कूड़े का अंबार, बढ़ी लोगों की परेशानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By चंद्रप्रकाश आर्य
चंद्रप्रकाश आर्य वर्ष 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं . उन्होंने दैनिक प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और तभी से निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं .वर्तमान में वे प्रभात खबर, बगहा कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं .सामाजिक, अपराध, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है .अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित समाचारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










