रामनगर में पुलिस टीम पर हमले के मामले में सात गिरफ्तार, 52 नामजद और 100 अज्ञात पर केस

AI जेनरेटेड फोटो
Bagaha News: बगहा पुलिस जिला के रामनगर में पुलिस टीम पर हमले के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 52 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट
Bagaha News: बगहा पुलिस जिला के रामनगर नगर क्षेत्र स्थित जुलाहा टोली में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में 52 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर की प्रगति राज ने लगातार दूसरी बार जीता सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग का स्वर्ण पदक
हिंसक पथराव के बाद पुलिस पर हुआ हमला
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात जुलाहा टोली में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद हिंसक पथराव शुरू हो गया था.
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी. इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया. बाद में अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद हालात पर काबू पाया गया.
सात आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों में तुरहा टोली निवासी मुकेश कुमार, पिंटू कुमार, आशीष कुमार, दीपक कुमार, जुबैद शेख, मंटू आलम और अक्सीर खान शामिल हैं. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
सीसीटीवी फुटेज से हो रही पहचान
एसपी ने बताया कि रामनगर थाना में 52 लोगों को नामजद करते हुए करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फुटेज के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
पुलिस की सख्त चेतावनी
एसपी राजेश कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था भंग करने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है.
ये भी पढ़ें: बिहार सरकार अब युवाओं को देगी 6 हजार रुपये, इंटर्नशिप करने का मिला सुनहरा मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










