आर्य समाज चौक के प्याऊ में पानी की शिकायत, सभापति ने मौके पर पहुंचकर कराई जांच

Updated:
विज्ञापन

जांच करती सभापति

नरकटियागंज में आर्य समाज चौक के प्याऊ की शिकायत पर सभापति रीना देवी ने लिया संज्ञान, नियमित जलापूर्ति और साफ-सफाई के दिए सख्त निर्देश।

विज्ञापन

Narkatiaganj News: शहर के आर्य समाज चौक स्थित सार्वजनिक प्याऊ में अनियमित जलापूर्ति की शिकायत मिलने पर नगर परिषद सभापति रीना देवी ने सोमवार को तत्काल संज्ञान लिया. उन्होंने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह मामला उस समय सामने आया, जब सभापति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती समारोह में शामिल होने आर्य समाज चौक पहुंची थीं. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें प्याऊ से दिन में कई बार पानी बंद रहने और आसपास गंदगी फैले होने की जानकारी दी.

मौके पर पहुंचकर की जांच

शिकायत मिलने के बाद सभापति रीना देवी उपसभापति पूनम देवी के साथ सीधे प्याऊ स्थल पहुंचीं. उन्होंने स्वयं नल की टोटी दबाकर पानी की उपलब्धता की जांच की.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ समय तक पानी आता है, लेकिन दिन में कई बार जलापूर्ति बंद हो जाती है, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है.

टाउन प्लानर को दिए तत्काल निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए सभापति ने नगर परिषद के टाउन प्लानर मोहम्मद वसीम को फोन कर प्याऊ को नियमित रूप से संचालित रखने और आसपास की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायत दोबारा नहीं मिलनी चाहिए और नागरिकों को पेयजल के लिए किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए.

नगर परिषद ने दिया भरोसा

सभापति ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर परिषद नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. पेयजल, स्वच्छता या अन्य सार्वजनिक समस्याओं की जानकारी मिलते ही उनका त्वरित समाधान कराया जाएगा.

निर्देश के बाद पहुंचे अधिकारी

सभापति के निर्देश के तुरंत बाद टाउन प्लानर मोहम्मद वसीम भी आर्य समाज चौक पहुंचे. उन्होंने संबंधित कर्मियों को प्याऊ का नियमित संचालन सुनिश्चित करने और तकनीकी खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए.

अधिकारियों की सक्रियता के बाद स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि अब आर्य समाज चौक स्थित प्याऊ से नियमित जलापूर्ति होगी और सफाई व्यवस्था भी बेहतर होगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन