नरकटियागंज में दो टेंपो की टक्कर में आधा दर्जन घायल
नरकटियागंज-गौनाहा रोड में हरदीटेढ़ा माई स्थान के समीप हुआ हादसा
नरकटियागंज. ़नरकटियागंज-गौनाहा मुख्य पथ पर हरदीटेढ़ा गांव के समीप बुधवार को दो टेंपो की आमने सामने की टक्कर हो गयी. इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में अमोलवा के बृजमोहन चौहान, शहनाज बेगम, फिरोज देवान, आर्यन कुमार, गौनाहा परसा के अबुलैश और पकड़ी के अनिल कुमार शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है. प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दो टेम्पो के आपस में टक्कर की खबर पर अस्पताल में पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है. सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है. घटना के बारे में बताया जाता है कि टेम्पो चालक संदीप कुमार गौनाहा से टेम्पो लेकर नरकटियागंज आ रहा था. जबकि अमोलवा के बृजमोहन चौहान नरकटियागंज से टेंपो लेकर गौनाहा की ओर जा रहा था. तेज गति हेने के कारण हरदीटेढ़ा के समीप दोनों की टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए