Begusarai News : समाहरणालय परिसर और अफसर काॅलोनी में जलजमाव, आवागमन में परेशानी

Updated at : 14 Sep 2024 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : समाहरणालय परिसर और अफसर काॅलोनी में जलजमाव, आवागमन में परेशानी

Begusarai News : कन्ना नक्षत्र के प्रवेश करते ही जिले में लगातार हो रहे बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.नगर निगम क्षेत्र से लेकर नगर परिषद क्षेत्रों में भी जल जमाव से लोग हलकान हो रहें हैं.

विज्ञापन

बेगूसराय. कन्ना नक्षत्र के प्रवेश करते ही जिले में लगातार हो रहे बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.नगर निगम क्षेत्र से लेकर नगर परिषद क्षेत्रों में भी जल जमाव से लोग हलकान हो रहें हैं.नगर निगम क्षेत्र की मोहल्लों के साथ साथ समाहरणालय परिसर और अफसर काॅलोनी में भी जलजमाव का संकट खड़ा हो गया है.शहर के लोहिया नगर, स्टेशन रोड,तिलक नगर,जेल से पश्चिम चित्रगुप्त नगर पोखरिया, तेलिया पोखर, विश्वनाथ नगर,काॅलेजिएट स्कूल रोड, टेढ़ीनाथ मंदिर रोड समेत अन्य सड़कों पर लगातार वर्षा के कारण जलजमाव हो गया.लोगों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. लोग गंदे जल से होकर आवागमन करने को मजबूर हैं. समाहरणालय परिसर में सोएल टैंक के जरिए जलनिकासी की जा रही है.परंतु वर्षा नहीं रुकने के कारण जलजमाव भी नहीं बंद हो रहा है.नगर निगम प्रशासन द्वारा जहां छोटे जलजमाव हैं वहां बर्षा के दौरान भी जल निकासी पंपिंग सेट से कराई जा रही है.बर्षा छूटने पर फिर चिन्हित स्थानों पर पंपिंग से लगाकर जलनिकासी करायी जाएगी.नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह की निगरानी में अफसर काॅलोनी स्थित आरक्षी अधीक्षक आवास परिसर से जलनिकासी किया गया. भारी बारिश के बाद जिले के कई सरकारी विद्यालयों में झील जैसा दृश्य दिखाई पड़ रहा है. एस एच 55 से सटे उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरदिया समेत अन्य विद्यालयों के प्रांगण में बाढ़ जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया है. नगर निगमों क्षेत्र में जलजमाव की समस्या दशकों पुराना है. इस वर्ष एनएच-31 पर बन रहे फोरलेन के नगर निगम के मुख्य नाला भी की जगहों से क्षतिग्रस्त हो गयी है.इस कारण भी जलनिकास की समस्या थोड़ा बढ़ गया है.जलजमाव से मुक्ति के लिए मास्टर प्लान वाटर स्ट्राॅम का लोग राह देख रहें हैं.महापौर पिंकी देवी के द्वारा वाटर स्ट्राॅम योजना में गति लाने का आग्रह नगर विकास मंत्री से की जा रही है. जलजमाव पर नियंत्रण एवं नागरिक सुविधा बहाल करने के निमित्त शहरी क्षेत्र के सुगम जल निस्सरण हेतु नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए एक विशेष क्वीक रेस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है. उक्त क्यूआरटी में पांच सफाई मित्र, एक जमादार, एक ट्रैक्टर (चालक सहित),एक टीपर (चालक सहित) एवं एक बॉवकैट (चालक सहित) प्रतिनियुक्त है. वहीं राजीव सिंह, कनीय अभियंता, नगर निगम, बेगूसराय को भी निर्देश दिया गया है.सभी प्रतिनियुक्त कर्मी एवं वाहन निर्धारित समय पर एसबीआई के बगल में स्थित पार्किंग में उपस्थित रखना है. सूरज कुमार, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी उक्त विशेष क्यूआरटी के प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे.नगर प्रबंधक एवं कनीय अभियंता राजीव सिंह भ्रमणशील रहकर उक्त कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे तथा महापौर को सूचित कर आवश्यकतानुसार कार्य का निष्पादन सुनिश्चित कराते हुए लिखित रूप से प्रतिवेदित करना है.नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह ने बताया कि महापौर के निर्देश पर जल नियंत्रण के लिए निगम कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है.शहर के लोगों को किसी भी क्षेत्र में जलजमाव से दिक्कतें आ गयी हो तो लोग तत्काल नियंत्रण केंद्र को फोन करेंगे.उसके बाद नियंत्रण कक्ष से क्वीक रेस्पॉन्स टीम को निर्देशित कर समस्या का निराकरण हेतू समस्या स्थल पर भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन