बेगूसराय में दो युवकों की गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर रजौड़ा (जिनेदपुर) पास सोमवार की देर शाम अपराधियों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

बेगूसराय : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर रजौड़ा (जिनेदपुर) पास सोमवार की देर शाम अपराधियों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी. मृत युवकों में एक की पहचान रजौड़ा अख्तियारपुर निवासी मो मुश्ताक के 30 वर्षीय पुत्र मो इजामुल के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है. इजामुल रजौड़ा चौक पर मोटरसाइकिल गैरेज में मिस्त्री का काम करता था. सूचना पाकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजबिंदु प्रसाद दलबल के साथ स्पॉट पर पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर दोनों युवक सांख की तरफ लौट रहे थे. इसी दौरान घात लगाये अपराधी गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गयी है. इस संबंध में सदर एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही इस मामल का खुलासा कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन