कबीर मठ खरहट के महंत अशर्फी दास को दी श्रद्धांजलि, पुत्र राजेश को सौंपी मठ की जिम्मेदारी
श्रद्धांजलि सभा में मौजद कबीर पंथी
Begusarai News : साहेबपुरकमाल के कबीर मठ खरहट में महंत अशर्फी दास के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई. राजेश कुमार यादव को मठ की नई जिम्मेदारी सौंपी गई.
Begusarai News : साहेबपुरकमाल. कबीर मठ खरहट के महंत अशर्फी दास के निधन पर खरहट गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इसमें छपरा, नैला साहब, गोविंदपुर, अमदमा, नौवागढ़ी, अकबरनगर, सहरसा, समस्तीपुर सहित विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में कबीरपंथी और साधु-संत शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन सहित अन्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए.
आपके शहर में
साधु-संतों ने भजन-कीर्तन के साथ दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में साधु-संतों और कबीरपंथियों ने महंत अशर्फी दास के निधन पर शोक व्यक्त किया. इस दौरान भजन-कीर्तन के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वक्ताओं ने उनके धार्मिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन को कबीरपंथी समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया.
राजेश कुमार यादव को सौंपी गयी मठ की जिम्मेदारी
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान साधु-संतों की मौजूदगी में नैला साहब ने स्वर्गीय अशर्फी दास के पुत्र राजेश कुमार यादव को टीका लगाकर कबीर मठ खरहट की जिम्मेदारी सौंपी. वहीं, अगुआ साहब के पद की जिम्मेदारी संजय साहब को दी गई. इस दौरान उपस्थित साधु-संतों और कबीरपंथियों ने दोनों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
बड़ी संख्या में साधु-संत और कबीरपंथी रहे मौजूद
कार्यक्रम में दामोदर दास, कमलदेव साहब, श्यामदास, राजकुमार साहब, प्रदीप यादव, तारिणी यादव, सज्जन यादव, बिंदेश्वरी दास, नंददेव कुमार, राजनीति यादव, जनार्दन पंडित और साधु यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए