बाल विवाह मुक्ति रथ को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Updated:
विज्ञापन

जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन एलायेंस के सहयोगी संगठन वैशाली समाज कल्याण संस्थान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा तैयार किये गये बाल विवाह मुक्ति रथ बेगूसराय पहुंचा.

विज्ञापन

बेगूसराय. जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन एलायेंस के सहयोगी संगठन वैशाली समाज कल्याण संस्थान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा तैयार किये गये बाल विवाह मुक्ति रथ बेगूसराय पहुंचा. इस दौरान तेघड़ा विधान सभा क्षेत्र के विधायक रजनीश कुमार ने बाल विवाह मुक्ति रथ का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. विधायक रजनीश कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की विकसित भारत बनाने में बाल विवाह जैसी समाजिक कुरीतियाँ सबसे बड़ी बाधा है. लड़कियों को शिक्षित बनाकर जनजागरण के माध्यम से ही सामाजिक बदलाव की और आगे बढ़ सकते है. संस्थान के द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवसीय अभियान बनायेगा बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान काफ़ी सराहनीय पहल है. संस्थान के सपोर्ट पर्सन राजमणि रंजन ने बताया की यह अभियान पूरे देश स्तर पर चलाऐ जा रहे है. बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड में यह बाल विवाह मुक्ति रथ जागरूकता हेतू प्रचार प्रसार करेगी. बाल विवाह के मुक्ति हेतू विगत तीन वर्षो से चलाये जा रहे जागरूकता से समाज पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है. बाल विवाह समाजिक बुराई के साथ -साथ कानूनन अपराध भी है इसलिये लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त मौका मिलना चाहिए. अभियान के क्रम में संस्थान के सामुदायिक कार्यकर्ता सरिता कुमारी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन