जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर हुई पॉलिटेक्निक डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित पॉलटेक्निक डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित पॉलटेक्निक डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. प्रथम पाली सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक सम्पन्न हुई. जहां कुल 10,514 परीक्षार्थियों में 9,316 उपस्थित एवं 1,198 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:15 बजे तक सम्पन्न हुई. जहां 2,494 परीक्षार्थियों में 2,231 उपस्थित एवं 263 अनुपस्थित रहे. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने कही. परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न हो सके इसको लेकर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर एडमिट कार्ड एवं गहन जांच करके ही प्रवेश दिया जा रहा था. वहीं जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाएं गये थे. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, पेजर, ब्लूटूथ आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकार ले जाने पर पूरी तरह पावंदी थी. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिये ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त किया गया था. कालीस्थान समेत अन्य चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिपाही की तैनाती की गयी थी. जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर पॉलटेक्निक प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा केंद्रों में एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर, बीपी इंटर स्कूल, ओमर गर्ल्स प्लस टू स्कूल, अपग्रेडेड हाइयर सेकेंडरी स्कूल भर्रा, जेके प्लस टू स्कूल, बीएसएस कॉलेजिएट प्लस टू स्कूल, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सुशील नगर, उत्क्रमित हाइस्कूल असुरारी, यूएमएस बथौली, आरएमजी प्लस टू स्कूल बीहट, आरबीएसएस प्लस टू स्कूल हरपुर एवं उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेमरा शामिल था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन